सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   laughter queen Bharti Singh shares funny video with both sons kaju and Gola goes Viral

भारती ने नन्हे काजू को गोद में लिया तो गोला ने बाल खींचकर किया बुरा हाल, लाफ्टर क्वीन बोलीं- 'बहुत खुश हूं'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 20 Feb 2026 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharti Singh Video: भारती सिंह ने बीते महीने दिसंबर में दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया। इसी के साथ भारती और हर्ष का परिवार पूरा हो गया है। हाल ही में भारती ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बड़ा बेटा गोला उनके बाल खींचता दिख रहा है।

laughter queen Bharti Singh shares funny video with both sons kaju and Gola goes Viral
भारती सिंह अपने बेटों काजू और गोला के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। लाफ्टर क्वीन भारती अक्सर फैंस के साथ फनी पोस्ट शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उनके साथ दोनों बेटे काजू और गोला नजर आ रहे हैं। भारती ने नन्हे काजू को गोद में थामा हुआ है। वहीं, गोला उन्हें परेशान कर रहा है। मगर, भारती का कहना है कि वे खुश हैं।

Trending Videos

गोला ने किया परेशान, फिर भी खुश भारती
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उनकी गोद में बेटा काजू है। वहीं, गोला अपनी मां भारती के पीछे खड़े होकर उनके बाल खींच रहा है। भारती चिल्ला रही हैं। मगर, इसके बावजूद वे बेहद खुश हैं। लाफ्टर क्वीन ने कैप्शन लिखा है, 'मैं बहुत खुश हूं'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bharti Siingh (@bharti.laughterqueen)




 

विज्ञापन
विज्ञापन

मदरहुड को एंजॉय कर रहीं भारती
भारती के हालिया वीडियो में दरअसल मजाकिया अंदाज में गोला अपनी मां को परेशान कर रहे हैं। भारती ने यह रील बनाई है, जिसमें वे मिमिक्री करती दिख रही हैं। वीडियो के जरिए शायद वे यह दिखाना चाह रही हैं कि दो बच्चों की परवरिश करते हुए इन दिनों कैसा हाल है, मगर वे मदरहुड के इस पड़ाव को खूब एंजॉय कर रही हैं। भारती के इस पोस्ट पर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही अदा शर्मा से लेकर अली गोनी तक कई सेलेब्स ने भी लाफिंग इमोजी बनाए हैं।

Toxic Teaser Reaction: यश के नए लुक को देखकर हैरान हुए फैंस, जानिए ‘टॉक्सिक’ के टीजर पर दिए कैसे रिएक्शन

कब हुई भारती और हर्ष की शादी
भारती सिंह और हर्ष ने साल 2017 में शादी रचाई थी। साल 2022 में कपल ने पहली संतान के रूप में बेटे गोला उर्फ लक्ष्य का स्वागत किया। वहीं, 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे काजू की आमद हुई। भारती जहां कॉमेडी की दुनिया में बड़ा नाम हैं। वहीं, हर्ष कंटेंट राइटर, टीवी प्रोड्यूसर और होस्ट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed