सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande Wedding: अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग लिए सात फेरे, शाही अंदाज में सजाया गया मंडप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 14 Dec 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
ankita lokhande get tied knot with long time boyfriend vicky jain wedding pictures out
अंकिता लोखंडे - फोटो : Social Media

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी का मंडप मुंबई के पांच सितारा होटल में सजा। विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की शादी की कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। विक्की जैन अपनी दुलहनिया अंकिता लोखंडे को लेने के लिए पूरी बारात के साथ विंटेज कार में पहुंचें। उनकी गोल्डन कार को सफेद और लाल गुलाबों से सजाया गया  था। इन दोनों की इस ग्रैंड वेडिंग में शामिल होने के लिए इनके परिवार के अलावा कई करीबी दोस्त पहुंचें थे।



सोशल मीडिया पर वायरल हुई शादी की तस्वीरें

इन दोनों के शादी के बंधन में बंधने के बाद अंकिता लोखंडे के प्रशंसकों ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की। पूरे गोल्डन रंग के लहंगे में अंकिता लोखंडे जहां एक तरफ बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं उनके दूल्हे विक्की जैन ने भी उनके लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई थी। अपने लहंगे के साथ अंकिता लोखंडे ने माथापट्टी मांगटीका, गले में ज्वैलरी के साथ-साथ कानों में भारी झुमके और नाक में नथ पहनी हुई थीं। दुल्हन बनीं अंकिता की सुंदरता देखते ही बन रही थी। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajesh Kumar (RAJ) (@marketing.by.raj)

Trending Videos
ankita lokhande get tied knot with long time boyfriend vicky jain wedding pictures out
अंकिता लोखंडे फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया

शाही अंदाज में सजाया गया  मंडप

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शादी का मंडप भी काफी ग्रैंड था जिसे शाही अंदाज में सजाया गया था। उनकी शादी का ग्रैंड मंडप मंदिर की तरह बनाया गया था। जिसे सफेद और लाल रंग के फूलों से सजाया गया था। इनके मंडप के पीछे से झरने की तरह बहता हुआ पानी बहुत ही खूबसूरत लग रहा था। अंकिता लोखंडे इस वीडियो में अपनी आने वाली नई जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हुईं नजर आईं।

View this post on Instagram

A post shared by OfficialJustNews (@officialjustnews)

विज्ञापन
विज्ञापन
ankita lokhande get tied knot with long time boyfriend vicky jain wedding pictures out
अंकिता लोखंडे फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने मंडप में ली रॉयल एंट्री 

गोल्डन लहंगा पहनी अंकिता ने दोनों हाथों से घूंघट किया हुआ था। उनके आसपास सब कुछ फूलों से सजा हुआ था। अंकिता लोखंडे जैसे-जैसे आगे बढ़ रही थीं नृत्य करती हुईं कुछ महिलाएं मंडप की तरफ उनका स्वागत करती हुईं नजर आईं।  शादी के मंडप तक ले जाने के लिए दूल्हे विक्की जैन ने उनका हाथ थामा और आगे बढ़ें।  

View this post on Instagram

A post shared by Anky's diya (@ankitamyinspiration)

ankita lokhande get tied knot with long time boyfriend vicky jain wedding pictures out
अंकिता लोखंडे फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
एक-दूसरे को पहनाई वरमाला 
 

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जहां एक तरफ अंकिता विक्की जैन के सामने खड़ी हुई शर्मा गईं। तो वहीँ इन दोनों की एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इनकी वरमाला गुलाबी और सफेद रोज की बनी थीं। विक्की इस दौरान अंकिता से कई वादे करते हुए नजर आएं, जिसने पवित्र रिश्ता अभिनेत्री को भावुक कर दिया। अंकिता लोखंडे की शादी वाकई काफी ग्रैंड थीं। उनके शादी के कॉस्ट्यूम से लेकर पूरे होटल को बहुत ही अच्छी तरह से सजाया गया था। 

View this post on Instagram

A post shared by Anky's diya (@ankitamyinspiration)




View this post on Instagram

A post shared by Anky's diya (@ankitamyinspiration)

विज्ञापन
ankita lokhande get tied knot with long time boyfriend vicky jain wedding pictures out
अंकिता लोखंडे फैन क्लब - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे की शादी में शामिल हुए सितारें 
 

अंकिता लोखंडे की शादी में शामिल होने के लिए उनके कई करीबी दोस्त पहुंचें। जिसमें उनकी दोस्त अमृता खानविलकर, कृष्णा मुखर्जी, मिष्टी त्यागी, अपर्णा दीक्षित सहित कई कलाकार पहुंचें।जिन्होंने अंकिता लोखंडे को दुल्हन की तरह सजाया।  शादी से पहले अंकिता लोखंडे की हल्दी, मेहंदी, सगाई और संगीत सहित सभी प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो  सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। 

View this post on Instagram

A post shared by Anky's diya (@ankitamyinspiration)




View this post on Instagram

A post shared by Anky's diya (@ankitamyinspiration)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed