बिग बॉस 12 के घर में आई वकील (रोमिल) और हवलदार (निर्मल) की हरियाणवी जोड़ी टूट गई है। जी हां, हवलदार निर्मल सिंह घर से बेघर हो गए हैं। बता दें कि घर से बेघर होने के बाद निर्मल सिंह ने द खबरी को दिए अपने इंटरव्यू में घरवालों की सारी सच्चाई खोलकर रख दी है। आइए जानते हैं इंटरव्यू में क्या कहा निर्मल सिंह ने...
बिग बॉस 12: घर से बेघर हुए हवलदार निर्मल सिंह, इंटरव्यू में खोल के रख दी घर की सारी सच्चाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nirmal Exclusive interview
— The Khabri (@BiggBossNewz) September 29, 2018
After Eviction #bb12 #BiggBoss12 pic.twitter.com/InWiwKlAss
बता दें कि वकील रोमिल के जोड़ीदार बनकर आए निर्मल ने यह भी बताया कि उन्हें बिग बॉस के घर में जाकर बहुत अच्छा लगा और घर में उनके कई दोस्त भी बने। वह आगे कहते हैं कि घर में वह सबसे अच्छे से रहे इसलिए उनका किसी से ज्यादा झगड़ा नहीं हुआ और यही कारण है कि वह शो में कम दिखे।
इसके बाद निर्मल ने घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बताया और कहा कि अनूप-जसलीन की जोड़ी, दीपिका, सृष्टि और दीपक घर में सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स हैं और ये लोग घर में सबसे अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन निर्मल ने यह भी कहा कि अभी तक घर में किसी ने कोई बड़ा कमाल नहीं किया है और सब अपने-अपने खेल में व्यस्त हैं।