फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जीजा आयुष को जिम में ये खास टिप्स दे रहे सलमान खान, बोले-'घर से भागना नहीं कभी'

Sun, 30 Sep 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
salman khan to give fitness tips aayush sharma in bigg boss 12
TV Show

फिल्म 'लवयात्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रहे एक्टर आयुष शर्मा आज रात (30 सितंबर) बिग बॉस के वीकेंड का वार एपिसोड में घर में आएंगे। आयुष के साथ फिल्म की लीड एक्ट्रेस वरीना हुसैन भी शो में मस्ती करती दिखेंगी। इस बीच सलमान और उनके जीजा जिम भी करते दिखेंगे। बता दें कि कलर्स पर एक वीडियो आया है जिसमें सलमान, आयुष को फिट रहने के टिप्स दे रहे हैं... तो आइए जानते हैं आखिर क्या सलाह दे रहे हैं सलमान खान..

salman khan to give fitness tips aayush sharma in bigg boss 12
TV Show

इस वीडियो में पहले सलमान खुद जिम करते दिख रहे हैं और फिर आयुष शर्मा सलमान भाई बोलते हुए एंट्री करते हैं। इस दौरान सलमान बैक के सेट कर रहे होते हैं। आयुष को आता देख सलमान खडे़ होते हैं और उन्हें बैक के सेट करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पीठ पीछे बहुत बुराई करते हैं तो बैक को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। 


salman khan to give fitness tips aayush sharma in bigg boss 12
TV Show

इसके बाद सलमान खान ने आयुष को फिट जीन्स ना पहनने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि बिग बॉस में आए कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा की तरह इतनी फिट जीन्स ना पहनो कि जेब में रखे सिक्के का हेड और टेल पता चल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan to give fitness tips aayush sharma in bigg boss 12
TV Show
वहीं, सलमान की बातें सुन आयुष जिम भी कर रहे थे और ऐसे में सलमान ने उन्हें एक और सलाह दे कहा कि मजबूत बॉडी बनाओ लेकिन उससे भी मजूबत अपने दिमाग को करो। सलमान बिग बॉस में क्रिकेटर श्रीसंथ की चुटकी लेते हुए कहते है कि इतने कमजोर ना बनो की बार-बार घर से भागने की कोशिश करो। बता दें कि यह सब बिग बॉस का ही हिस्सा है जिसके चलते ये वीडियो शेयर की गई है।
विज्ञापन
salman khan to give fitness tips aayush sharma in bigg boss 12
bigg boss

आखिर में बता दें कि मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस को दो हफ्ते होने जा रहे हैं और घर से कृति-रोशमी की कॉमनर जोड़ी बेघर हो गई है। ऐसे में आज रात (30 सितंबर) के वीकेंड का वार एपिसोड में घर से एक और कंटेस्टेंट को अपना सामान पैक कर बाहर जाना पड़ेगा। नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स दीपिका, करणवीर रोमिल और निर्मल में आज हवलदार निर्मल के निकलने की आशंका सबसे ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed