सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Bigg Boss 15 fight between Rakhi Sawant husband Ritesh and Karan Kundrra and the actor said him kayar

Bigg Boss 15: राखी सावंत के पति रितेश और करण कुंद्रा के बीच हुई भयंकर लड़ाई, एक्टर ने कहा- शादी करके भागने वाला…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 28 Nov 2021 01:46 PM IST
विज्ञापन
सार

बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें करण कुंद्रा और राखी सावंत के पति रितेश के बीच जमकर बहस होती नजर आ रही है। इस दौरान करण रितेश को 'शादी करके भागने वाला' तक कह देते हैं।

Bigg Boss 15 fight between Rakhi Sawant husband Ritesh and Karan Kundrra and the actor said him kayar
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बिग बॉस के सीजन 15 में चार कंटेस्टेंट्स की वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है, जिसमें देवोलीना भट्टाचार्जी, रश्मि देसाई, राखी सावंत और उनके पति रितेश शामिल हैं। सभी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स ने घर में वीआईपी सदस्यों के रूप में एंट्री की है, जो आते ही नॉन वीआईपी सदस्यों को निशाने पर ले रहे हैं। यही हाल ‘वीकेंड का वार’ में भी देखने को मिल रहा है। सलमान खान के सामने सभी एक-दूसरे को टार्गेट करते दिखे और अब रविवार को ऐसा ही होने वाला है। दरअसल, बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें नेहा धूपिया घर में एंट्री करेंगी और इस दौरान घर में वीआईपी और नॉन वीआईपी के बीच एक मजेदार टास्क होगा, जिस वजह से कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से भिड़ते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं, इस दौरान करण और राखी के पति रितेश के बीच बहस भी हो जाती है, जिस वजह से घर में हंगामा होगा।

Trending Videos

Bigg Boss 15 fight between Rakhi Sawant husband Ritesh and Karan Kundrra and the actor said him kayar
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, सोशल मीडिया पर बिग बॉस 15 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया गया है, जिसमें नेहा धूपिया अपनी अदालत लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेहा धूपिया घर में जज बनकर आई हैं और फिर सभी कंटेस्टेंट नेहा की तीखे सवालों का सामना कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि नेहा करण से पूछती हैं कि 8 हफ्ते हो गए हैं खेल को, आपने यहां किया क्या है? तो करण कहते हैं कि मैंने प्यार किया है। इस पर नेहा कहती हैं, ‘प्यार भी खुलकर नहीं किया है। ऐसे क्यों रहता है। सामने आजा।’ वहीं, निशांत से नेहा कहती हैं कि आप जीतना नहीं चाहते हैं। नेहा ये भी कहती है कि अब मजा आया है शो में, क्योंकि ये चार आए हैं।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 15 fight between Rakhi Sawant husband Ritesh and Karan Kundrra and the actor said him kayar
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे वीडियो में नेहा धूपिया वीआईपी और नॉन वीआईपी को एक टास्क देती नजर आती हैं, जिसमें सभी नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट चारों वीआईपी सदस्यों को टैग देते हैं। इस दौरान करण कुंद्रा रितेश को कायर का टैग देते हैं। वह कहते हैं, ‘स्टॉक की वैल्यू को बीवी से ऊपर रखने वाले आदमी को मैं कायर समझता हूं।’ करण की इस बात पर राखी और रितेश दोनों भड़क जाते हैं।

Bigg Boss 15 fight between Rakhi Sawant husband Ritesh and Karan Kundrra and the actor said him kayar
बिग बॉ 15 - फोटो : सोशल मीडिया

रितेश कहते नजर आ रहे हैं हैं, ‘ये पर्सनल कमेंट हैं और ये मेरी पर्सनल लाइफ है।’ इस पर करण कुंद्रा गुस्से में रितेश को कह देते हैं, ‘शादी करके भागना वाला, निकल यहां से।' इस दौरान दोनों के बीच काफी बहस होती है। इतना ही नहीं, दोनों को शांत करवाने के लिए सभी को बीच में आने पड़ जाता है। खुद नेहा भी उन्हें शांत करवाने की कोशिश करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed