बीती रात टीवी की दुनिया का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन खत्म हो चुका है। 'बिग बॉस 16' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। रविवार रात हुए इसके फिनाले में मंडली के ही दो दोस्तों के बीच जंग देखने को मिली थी। शिव ठाकरे और एमसी स्टैन के बीच हुए कड़े मुकाबले में एमसी स्टैन विजेता रहे। जहां सोशल मीडिया पर यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं, वहीं शिव ठाकरे का कहना है कि वह भी अपने न जीतने पर दुखी हैं। लेकिन..... चलिए जानते हैं शिव ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद क्या कहा....
Bigg Boss 16: दोस्त के हाथ मिली हार पर शिव ने तोड़ी चुप्पी, रनर-अप बनने पर बोले- जो होना था हुआ ट्रॉफी मेरे...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव ठाकरे के 'बिग बॉस मराठी' जीतने के बाद, लोग उनसे 'बिग बॉस 16' भी जीतने की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन वह इस बार विजेता का खिताब हासिल नहीं कर सके। शिव ठाकरे को फाइनल रेस में एमसी स्टैन से मिली करारी हार का सामना करना पड़ा। शिव, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो के फर्स्ट रनर-अप बने। सोशल मीडिया पर जहां कुछ यूजर्स शिव की हार से नाराज हैं, वहीं बिग बॉस 16 के घर से बाहर आने के बाद उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बातचीत करते हुए खुद को मिली हार के बारे में खुलासा किया। शिव ने इस इंटरव्यू में खुलकर बताया कि आखिर उन्हें रियलिटी शो का फर्स्ट रनर-अप बनने के बाद कैसा लगा।
शिव ठाकरे ने 'बिग बॉस 16' में अपने उम्दा प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है। शिव के खेलने के तरीके से लेकर उनकी दोस्ती तक सभी कुछ लोगों के दिल में बसा है। ऐसे में जब शिव बिग बॉस के घर से बाहर आए तब उन्होंने एक मीडिया संस्थान से बात की और खुलासा किया कि आखिर एमसी स्टैन से मिली हार के बाद उन्हें कैसा लग रहा है। जब शिव से पूछा गया कि क्या वह अपनी हार से निराश हैं, वह बोले, 'जो होना था वह हो गया। ट्रॉफी मेरी मंडली में गई है और मेरे दोस्त एमसी स्टैन के हाथ में गई है। मैं इस बात को लेकर खुश हूं और इसके साथ ही इसके लिए भी कि मैं आखिरी दिन तक विजेता बनने की होड़ में वहां बना रहा था। जो चीज मैंने शिद्दत से की है वह मुझे मिली भी है। मुझे भी सराहा गया है। जिस चीज के लिए मैं वहां गया था वह लेकर आया हूं।'
Box Office Report: तीसरे रविवार सिल्वर स्क्रीन पर हीरे सा चमका 'पठान', विजय की 'वारिसु' ने भी दिखाया कमाल
शिव ठाकरे ने आगे कहा, 'कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती है, जो हम शिद्दत से खेलते हैं। लेकिन कभी कुछ चीज अच्छे के लिए भी होती है। ताकी आपके अंदर आगे जाने की भूख कम न हो। और मेरी भूख बढ़ गई है, आगे जो दरवाजा खुला होगा मैं और भी शो करूंगा, मैं सबकुछ शिद्दत से करूंगा। कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं। जो लोग मुझसे जुड़े हैं वे खुश हैं। उम्मीद है, मैं उनके साथ खड़ा रहूंगा जो मेरे साथ खड़े हैं। मैं उन लोगों को उनके सपने हासिल करने में किसी न किसी तरह से उनकी मदद जरूर करूंगा।'
शिव ठाकरे ने एमसी स्टैन, अब्दु रोजिक, निमृत कौर अहलूवालिया, साजिद खान और सुम्बुल तौकीर के साथ अपनी दोस्ती के बारे में भी बात की। वह बोले, 'भाई, वह सब अलग ही है। हमने एक साथ बहुत मजे किए। इस घर में आपको समय नहीं मिलता क्योंकि आप इतने नकारात्मक वातावरण में रहते हो कि इसमें इतनी मस्ती हो न बहुत मुश्किल होता है। अगर मस्ती हो तो 100 दिन कैसे निकलते हैं आपको पता ही नहीं चलता। बहुत परेशानी होती है, कोई डिप्रेशन में चला जाता है, किसी को घर जाना होता है। इन सब में भी हम बहुत मजे करके आए हैं। उस बॉन्ड को कितने लोगों ने तोड़ने की कोशिश की थी।'
OTT This Week: अनिल कपूर एक्शन तो रणवीर लगाएंगे कॉमेडी का तड़का, इस हफ्ते देखें ये फिल्में और वेब सीरीज