फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   gurmeet wins jhalak dikhla jaa

'झलक दिखला जा' में गुरमीत ने मारी बाजी

Mon, 01 Oct 2012 10:26 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Oct 2012 10:26 AM IST
विज्ञापन
gurmeet wins jhalak dikhla jaa

कलर्स चैनल पर प्रसारित हो रहे डांस रियैलिटी शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे संस्करण में टीवी अभिनेता गुरमीत चौधरी और शंपा ने बाजी मार ली है। रविवार को इस रियैलिटी शो का ग्रांड फिनाले था जिसमें गुरमीत ने अपनी पार्टनर शंपा के साथ टीवी कलाकार रश्मि देसाई और रित्विक धनजानी को हराकर झलक की ट्रॉफी हासिल की।

विज्ञापन


गुरमीत इस शो में शुरू से आखिर तक बने रहें। गुरमीत ने अपनी कोरियोग्राफर शंपा के साथ स्टाइलिश डांस का दमदार प्रदर्शन कर जजों को खूब भुलाया। गुरमीत का इस मामले में कहना था कि अब मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मैं अभिनेता के साथ-साथ डांसर भी हूं। मैं अपनी जीत के लिए अपनी पत्नी देबिना, कोरियोग्राफर शंपा और दर्शकों को धन्यवाद देता हूं। गौरतलब है कि विजेता गुरमीत को इनाम के तौर पर 40 लाख रूपए की धनराशि मिली है।
विज्ञापन


‘झलक दिखला जा’ की खास बात थी कि इस शो पर पहली बार श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित ने एक मंच पर साथ में डांस किया था। इतना ही नहीं इसी मंच पर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म की स्टार कास्ट ने 'डिस्को दीवाने' पर डांस किया था। इसी मंच पर कॉमेडियन भारती सिंह और रेमा डी सूजा के प्यार के चर्चे और नोकझोंक के चलते दोनों ने एक साथ ग्रैंड फिनाले के मौके पर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed