फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Indian Idol 13 Shatrughan Sinha praises Reena Roy His wife Poonam Gives Hilarious Reaction Said Tu Ghar Chal

Indian Idol 13: इंडियन आइडल में रीना रॉय की तारीफ कर बुरे फंसे शत्रुघ्न सिन्हा, पत्नी बोलीं- तू घर चल

Fri, 20 Jan 2023 02:36 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Fri, 20 Jan 2023 02:36 PM IST
सार

इंडियन आइडल 13 के आने वाले एपिसोड में शादी स्पेशल थीम रखी है। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न और उनकी पत्नी पूनम नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Indian Idol 13 Shatrughan Sinha praises Reena Roy His wife Poonam Gives Hilarious Reaction Said Tu Ghar Chal
shatrughan sinha wife Poonam Sinha-Reena Roy - फोटो : social media

विस्तार

इंडियन आइडल रियलिटी शो दर्शकों के बीच काफी मशहूर है। इस शो से हर साल कुछ बेहतरीन गायक कामयाब होकर निकलते हैं। वहीं शो के आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आने वाले हैं। कपल के आने पर इंडियन आइडल के इस एपिसोड में शादी की थीम रखी गई है। एपिसोड के दौरान अभिनेता और उनकी पत्नी के बीच नोंकझोंक भी दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


कंटेस्टेंट ने गाए शादियों के गाने
सोनी टीवी ने शो इंडियन आइडल के शादी थीम एपिसोड का अपने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में शो का सेट शादी समारोह की तरह सजाया गया है। यहां तक कि शो के जज भी एथनिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। शो के दौरान सभी प्रतियोगी शादी से जुड़े गाने गाते हुए नजर आ रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट शत्रुघ्न की फिल्मों के गाने गाते हुए भी दिखाई दिए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Chhatriwali Review: रकुल प्रीत के सहज अभिनय से सजी जरूरी फिल्म, यौन शिक्षा पर बनी एक बेहतरीन फिल्म
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शत्रुघ्न ने की रीना रॉय की तारीफ
वहीं, शो के दौरान एक कंटेस्टेंट उनका और रीना रॉय का गाना, 'जा रे जा ओ हरजाई देखी तेरी दिलदारी' गाते हैं। जिसके बाद इसपर शत्रुघ्न रीना रॉय की तारीफ करते हैं।  इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी को देखा कि वह उन्हें ही देख रही हैं तो, शत्रुघ्न कहते हैं कि तुम उधर देखो। उसके बाद उनकी पत्नी पूनम कहती हैं कि तू घर चल। जिसके बाद वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट और जज हंसने लगते हैं। अपकमिंग एपिसोड इस वीकेंड पर दर्शकों को देखने को मिलेगा। इंडियन आइडल का 12 सीजन काफी हिट रहा था। इस सीजन को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 


यह भी पढ़ें- Ranveer Singh: इंडस्ट्री में दूसरों पर निर्भर रहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने खुद बताई इसकी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed