फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Karan Kundrra Marries Tejasswi Prakash Abhishek Kumar Confirms Court Marriage Kar Li Hai

Karan-Tejasswi: क्या करण और तेजस्वी ने कर ली है शादी? एक्टर अभिषेक कुमार ने किया बड़ा दावा

Tue, 12 May 2026 05:32 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 12 May 2026 05:32 PM IST
सार

Is Karan Kundrra Marries Tejasswi Prakash: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें काफी समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार ने दोनों की शादी की पुष्टि की है।

विज्ञापन
Karan Kundrra Marries Tejasswi Prakash Abhishek Kumar Confirms Court Marriage Kar Li Hai
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी किसी से छिपी नहीं है। वे पहली बार रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भाग लेने के दौरान मिले थे और एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की अफवाहें फिर से चर्चा में हैं।

विज्ञापन

अभिषेक ने की पुष्टि
सोशल मीडिया पर एक बार फिर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी की खबरें छा गई हैं। इस बार अभिनेता अभिषेक कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक, जो करण और तेजस्वी के साथ 'लाफ्टर शेफ्स' शो में काम करते हैं, कहते सुनाई दे रहे हैं- 'भाई उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है।' इस बयान से फैंस में हलचल मच गई है और शादी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Tcx.official_ (@tcx.official)


विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की लव स्टोरी
करण और तेजस्वी की मुलाकात 'बिग बॉस' रियलिटी शो में हुई थी। शो में उनकी जोड़ी बहुत पसंद की गई। शो खत्म होने के बाद दोनों ने बताया कि वे असल जिंदगी में भी साथ हैं। लगभग 5 साल से दोनों एक-दूसरे के साथ हैं। उनके फैंस उन्हें प्यार से 'तेजरन' कहते हैं।

करण और तेजस्वी अक्सर साथ वेकेशन पर जाते हैं, पार्टी में नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर भी साथ पोस्ट करते हैं। फिलहाल, दोनों इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही वे 'देसी ब्लिंग' नाम के नए शो में भी साथ नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 'मूवर्स एंड शेकर्स' के बाद 'शेखर टुनाइट' को होस्ट करेंगे शेखर सुमन, जानें कहां देख सकेंगे नया शो

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed