फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   KBC 13 amitabh bachchan share photos of himself dancing on jumma song ranveer gave epic reaction

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने 'जुम्मा चुम्मा' पर किया शानदार डांस, रणवीर सिंह बोले- टाइगर, मेरे जानेमन...

Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
सार

  • अमिताभ बच्चन ने केबीसी 13 में किया जुम्मा चुम्मा पर डांस
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
  • रणवीर सिंह ने किया जबरदस्त कमेंट

विज्ञापन
KBC 13 amitabh bachchan share photos of himself dancing on jumma song ranveer gave epic reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन जितने दिग्गज कलाकार हैं उतने ही बड़े मस्तीखोर भी हैं। अक्सर उन्हें सेट पर मस्ती करते देखा जाता है। हाल ही में केबीसी के सेट पर अमिताभ बच्चन अपने फिल्म हम के सुपरहिट गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर जबरदस्त परफॉरमेंस दी। इसके साथ ही उन्होंने खुद अपने डांस करते हुए तस्वीरें साझा कीं। बिग बी की तस्वीरें साझा होते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो गईं। उनके इस पोस्ट को छह लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। इस पोस्ट पर अब तक 2800 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि हम फिल्म के इस गाने को जबरदस्त सफलता मिली थी। ऐसे में जब अमिताभ बच्चन 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर परफॉर्म करते नजर आए तो फैंस से लेकर सेलेब्त तक सभी उनके दीवाने हो गए। अब बॉलीवुड के दूसरे मस्तीखोर रणवीर सिंह भी भला कहां पीछे रहने वाले थे। रणवीर ने लिखा, 'अरे ओ टाइगर...मेरी जानेमन'।बता दें कि फिल्म में अमिताभ बच्चन का नाम टाइगर था।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

विज्ञापन
विज्ञापन

KBC 13 amitabh bachchan share photos of himself dancing on jumma song ranveer gave epic reaction
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'जुम्मा चुम्मा दे दे' अपने समय का सबसे मजेदार गाना था। इस गाने को सुदेश भोंसले ने गाया था। सुदेश भोंसले ने कुछ ही साल पहले दिए एक इंटरव्यू में इस गाने की मेकिंग के बारे में बताया था। सुदेश ने बताया था कि, 'इस गाने को अमिताभ बच्चन के सामने गाने से पहले मैंने 12 दिनों तक प्रैक्टिस की थी। सुदेश ने कहा था कि 'जुम्मा चुम्मा' दे दे सुनते ही अमिताभ ने इसे तुरंत रिकॉर्ड करने के लिए कह दिया था'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed