{"_id":"69551af3d8f751047a03e6aa","slug":"kbc-17-amitabh-bachchan-dharmendra-emotional-tribute-sholay-memories-hindi-news-2025-12-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"KBC 17: अमिताभ बच्चन ने याद किया ‘शोले’ का दौर, धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि से नम हुईं आंखें","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 17: अमिताभ बच्चन ने याद किया ‘शोले’ का दौर, धर्मेंद्र को भावुक श्रद्धांजलि से नम हुईं आंखें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Wed, 31 Dec 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
सार
Amitabh Bachchan Emotional Tribute to Dharmendra: अमिताभ बच्चन ने शो कौन बनेगा करोड़पति 17 के मंच पर हाल ही में धर्मेंद्र को याद करके बिग बी भावुक हो गए। फिल्म इक्कीस की टीम के साथ अमिताभ ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
'कौन बनेगा करोड़पति 17' के हालिया एपिसोड में सवाल-जवाब से ज्यादा भावनाओं का सैलाब देखने को मिला। शो की शुरुआत एक ऐसे पल से हुई, जिसने स्टूडियो में मौजूद हर शख्स को खामोश कर दिया। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ कहे जाने वाले धर्मेंद्र को समर्पित इस खास पल में अमिताभ बच्चन भावुक हो गए।
धर्मेंद्र को याद करके भावुक हुए अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने धर्मेंद्र को सिर्फ सह-कलाकार नहीं, बल्कि अपने परिवार और प्रेरणा का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि एक कलाकार की असली पहचान उसके आखिरी काम से भी झलकती है और धर्मेंद्र ने अपने अंतिम सिनेमाई योगदान में भी यही साबित किया। उनके लिए अभिनय सांस लेने जैसा था, जिसे उन्होंने आखिरी पल तक जिया।
श्रीराम राघवन ने भी साझा किया किस्सा
इस मौके पर मंच पर मौजूद निर्देशक श्रीराम राघवन ने भी धर्मेंद्र के साथ अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ऐसे कलाकार के साथ काम करना किसी सौभाग्य से कम नहीं, जिनकी मौजूदगी ही सीन को जीवंत बना देती है। वहीं अभिनेता जयदीप अहलावत ने कहा कि सेट पर कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे किसी बड़े सुपरस्टार के साथ काम कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगता था जैसे परिवार का कोई बुजुर्ग साथ बैठा हो, जो बिना बोले बहुत कुछ सिखा देता है।
यह खबर भी पढ़ें: Shahrukh Khan: 'उसका प्रेम पाकिस्तान से बहुत है...', बिना नाम लिए देवकीनंदन ने साधा शाहरुख पर निशाना
बिग बी ने शोले के दिनों को किया याद
कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब अमिताभ बच्चन ने ‘शोले’ के दिनों को याद किया। उन्होंने शूटिंग के दौरान का एक किस्सा साझा किया, जिसमें धर्मेंद्र की शारीरिक ताकत के बारे में पता चला। उस सीन में जो दर्द और पीड़ा पर्दे पर दिखी, वह महज अभिनय नहीं थी, बल्कि एक कलाकार की पूरी ईमानदारी थी। यही वजह है कि धर्मेंद्र के किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं।
Trending Videos

View this post on Instagram