फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगले महीने की सेलरी एडवांस देकर मनीष पॉल ने दी स्टाफ को छुट्टी, टीवी जगत में हो रही तारीफ

Sat, 21 Mar 2020 11:09 AM IST
शिप्रा सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 21 Mar 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
Maniesh Paul given advance salary to staff and gave them leave due to coronavirus scare
maniesh paul - फोटो : social media

टीवी कार्यक्रमों के होस्ट मनीष पॉल का मसखरापन लोगों को उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लेने देता। लेकिन, इस बार मनीष ने जो गंभीरता अपने स्टाफ को लेकर दिखाई है, उसके लिए उनकी खूब तारीफें हो रही हैं। कोरोना के माहौल में मनीष ने अपने पूरे स्टाफ को 10 दिन की छुट्टी पर भेज दिया है और वह भी बाकायदा सेलरी एडवांस देकर।


 

Maniesh Paul given advance salary to staff and gave them leave due to coronavirus scare
Manish Paul - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मनीष पॉल शूटिंग बंद होने वाले दिन तक सारेगामापा लिटिल चैंप्स की शूटिंग कर रहे थे। जब उन्हें पता चला कि 31 मार्च तक सभी शूट कैंसल हो गए हैं तो उन्होंने अपने पूरे स्टाफ के लिए थोक में मास्क, सैनिटाइज़र, किराने की सामग्री, हैंड वॉश आदि सामान खरीदे और सबको घर भेज दिया।

 
Maniesh Paul given advance salary to staff and gave them leave due to coronavirus scare
Manish Paul - फोटो : Instagram
इस बारे में मनीष कहते है "मैं जिम या किसी भी मीटिंग में नहीं जाने वाले नियमों का पालन कर रहा हूं। ऐसे कठिन समय में मैंने यह सुनिश्चित किया कि जो मुझे घर में काम में मदद करते रहे हैं, अब मैं उनकी मदद करूं। मेरा करीब12-15 लोगों का स्टाफ है, सबको मैंने अगले महीने की सेलरी एडवांस में देकर छुट्टी दे दी है।"

नहीं हुआ ब्रेकअप, आलिया को बिजी करने के लिए रणबीर कपूर खुद खींच रहे उनकी तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
Maniesh Paul given advance salary to staff and gave them leave due to coronavirus scare
अमिताभ, आलिया, अनिल और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का सिनेमा पर बड़ा असर देखने को मिल रहा है। न सिर्फ कार्यक्रमों को टाल दिया गया है बल्कि साथ ही साथ कई फिल्मों की रिलीजिंग डेट भी बदल गई है। इसके साथ ही कार्यक्रमों और फिल्मों की शूटिंग भी ठप्प हो गई है। ऐसे में अधिकतर सितारे सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं। इसके साथ ही कई सितारे सोशल मीडिया पर अपने फैंस को सुरक्षित रहने का संदेश भी दे रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed