कोरोना वायरस का कहर देशभर में देखा जा रहा है। इसके असर की वजह से बॉलीवुड इन दिनों लॉकडाउन है। बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां कोरोना की वजह से अपने घरों में ही बैठे हुए हैं। बॉलीवुड के सुपरस्टार हों या टेलीविजन के कलाकार हर कोई अपने आपको इस खतरनाक वायरस से बचाने की जुगत में लगा है। ऐसे में ये सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना समय परिवार के साथ घर पर ही रहकर व्यतीत कर रहे हैं। इस समय का हर सेलिब्रिटी समय का सदुपयोग कर रहा है।
टेलीविजन की 'सीता' के पास हैं इतने जूतों का कलेक्शन, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में कई सितारें हैं जिन्होंने खुद को क्वारनटीन में रखा हुआ है। हाल ही में टेलीविजन शो रामायण फेम अभिनेत्री देबीना बनर्जी ने भी खुद को क्वारनटीन में रखा हुआ है। इस समय में वो अपना समय व्यतीत करने के लिए घरेलू कामकाज में लगी हुई हैं। देबीना ने इस समय में घर में रखे अपने जूते साफ किए। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की है। ये तस्वीर देखकर हर कोई हैरान रह गया।
इन तस्वीरों में देबीना अपने जूतों के साथ बैठी हैं। तस्वीर में देबीना के जूतों की संख्या देखकर हर कोई हैरान रह गया। देबीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ देबीना ने लिखा है, 'मैंने खुद को ही क्वारनटीन कर रखा है। मेरे पास कई सारे काम हैं। मैंने अपने जूते तो साफ कर लिए हैं। आप लोग क्या कर रहे हैं?'
View this post on Instagram
A post shared by Debina Bonnerjee (@debinabon) on
देबीना की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देबीना के जूते देखकर हर कोई ताज्जुब कर रहा है। देबीना की ये पोस्ट काफी मजेदार है। इन तस्वीरों के जरिए देबीना ने अपने फैन्स को बताया कि वो जूतों की कितनी शौकीन हैं। उनके जूतों के कलेक्शन को देखकर सोशल मीडिया पर अब काफी हलचल मच गई है। फैन्स भी उनके इस जूते के कलेक्शन पर फिदा हो गए हैं।
गौरतलब है कि देबीना इन दिनों पॉपुलर टीवी सीरियल अलादीन में नजर आ रही हैं। देबीना ने इस सीरियल के जरिए लंबे समय के बाद टेलीविजन पर वापसी की है। देबीना ने टीवी सीरियल रामायम से छोटे पर्दे पर कदम रखा था। इस सीरियल में उन्होंने सीता की भूमिका अदा की थी। देबीना के साथ सीरियल में उनके पति और अभिनेता गुरमीत चौधरी भी थे जिन्होंने भगवान राम की भूमिता निभाई थी।