दुश्मनों का खात्मा करने आ रही है नागिन, धांसू प्रोमो में दिखा प्रियंका के अलावा बाकी स्टार कास्ट का चेहरा
Naagin 7 Promo: 'नागिन 7' का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है। नए प्रोमो के सामने आते ही सीरियल की रिलीज डेट और बाकी स्टार कास्ट का चेहरा भी सामने आ गया है। जानिए कब देख सकेंगे 'नागिन 7'।
विस्तार
इस बार मुख्य नागिन का रोल प्रियंका चाहर चौधरी निभा रही हैं। उनके साथ ईशा सिंह और करण कुंद्रा भी अहम किरदार में दिखेंगे। प्रोमो में प्रियंका का नागिन लुक बहुत शानदार लग रहा है। प्रोमो की शुरुआत में करण कुंद्रा बोलते हैं, 'तबाही की शुरुआत हो चुकी है'। इसके बाद प्रियंका और ईशा को नाग मंदिर के बाहर दिखाया जाता है। प्रियंका नागिन बनकर अपने दुश्मनों से लड़ने के लिए तैयार नजर आ रही हैं। इस सीजन में पहली बार ड्रैगन भी दिखेंगे, जो शो को और रोमांचक बनाएगा।
अभी तक आधिकारिक तौर पर प्रियंका चाहर चौधरी और ईशा सिंह की पुष्टि हुई थी। सोशल मीडिया पर बाकी कलाकारों के नाम भी सामने आए। लेकिन इस नए प्रोमो से बाकी स्टार कास्ट के नाम और लुक से पर्दा उठ गया है। इस बार इस शो में प्रियंका के अलावा करण कुंद्रा, ईशा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। वहीं शो में नामिक पॉल, रिभू मेहरा, कुशाग्रे दुआ, निबेदिता पाल और आफरीन दबेस्तानी भी नजर आ सकते हैं।
नागिन 7, 27 दिसंबर 2025 से शुरू हो रहा है। इस शो को आप हर शनिवार-रविवार रात 8 बजे सिर्फ कलर्स टीवी पर देख सकते हैं। फैंस प्रियंका के नागिन अवतार की बहुत तारीफ कर रहे हैं। सबको लग रहा है कि प्रियंका और ईशा की जोड़ी इस बार धमाल मचा देगी।
नागिन सीरीज पहले से ही बहुत पॉपुलर है। पहले सीजन में मौनी रॉय, फिर सुरभि ज्योति, हिना खान, तेजस्वी प्रकाश, निया शर्मा जैसी कई बड़ी एक्ट्रेस नागिन बन चुकी हैं। अब बारी है प्रियंका चाहर चौधरी की।