पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Smriti Irani reveals greatest compliment says Tulsi from KSBKBT reminds people of their mother and grandmother

स्मृति ईरानी को कब मिली सबसे बड़ी तारीफ, लोग क्यों पसंद करते हैं 'तुलसी' का किरदार? बोलीं- 'मां और दादी...'

Fri, 03 Jul 2026 01:59 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Fri, 03 Jul 2026 01:59 PM IST
सार

Smriti Irani: स्मृति ईरानी को उनके फैंस तुलसी के किरदार में काफी पसंद करते हैं। हाल ही में स्मृति ने बताया कि उन्हें टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी का किरदार निभाने के लिए सबसे बड़ी तारीफ कब मिली थी। 

विज्ञापन
Smriti Irani reveals greatest compliment says Tulsi from KSBKBT reminds people of their mother and grandmother
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में एक बड़ा बदलाव आने वाला है। इस मौके पर 'तुलसी' का रोल निभाने वाली अभिनेत्री स्मृति ईरानी ने अपने दिल की बात साझा की है।

विज्ञापन

तुलसी के किरदार के लिए स्मृति को मिली तारीफें
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें आज भी दर्शकों से बहुत प्यार मिलता है। लोग अक्सर उनसे कहते हैं कि तुलसी का किरदार उन्हें अपनी मां, दादी या नानी की याद दिलाता है। स्मृति इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी तारीफ मानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर परिवार को 'तुलसी' की जरूरत क्यों?
स्मृति ईरानी के अनुसार, समय चाहे कितना भी बदल जाए, हर परिवार में एक ऐसे इंसान की जरूरत होती है, जो लोगों को आपस में लड़वाने के बजाय जोड़ने और रिश्ते सुधारने का काम करे। दूसरों की कमियां निकालने के बजाय उनकी बात को ध्यान से सुने और समझे।

विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बारे में
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का सीक्वल है। टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय तुलसी और मिहिर विरानी की अपनी प्रतिष्ठित भूमिकाओं में वापस आए हैं, जबकि नई पीढ़ी के किरदार भी कहानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पर विक्की कौशल ने दी प्रतिक्रिया, बोले- 'दोनों के लिए बहत खुश...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed