फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tanya Mittal Visits Ekta kapoor with Baklawa and gifts after getting Acting break From TV queen video Viral

एक्टिंग डेब्यू पक्का होते ही एकता कपूर का मुंह मीठा कराने पहुंचीं तान्या मित्तल; बकलावा के साथ दिए ढेरों गिफ्ट

Sat, 28 Feb 2026 03:06 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sat, 28 Feb 2026 03:06 PM IST
सार

Tanya Mittal-Ekta kapoor Video: 'बिग बॉस सीजन 19' में हिस्सा लेने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल का एक्टिंग डेब्यू पक्का हो गया है। टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें ऑफर दिया है। तान्या इस खुशी में एकता के घर मिठाई लेकर पहुंचीं।

विज्ञापन
Tanya Mittal Visits Ekta kapoor with Baklawa and gifts after getting Acting break From TV queen video Viral
एकता कपूर-तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

तान्या मित्तल चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें 'बिग बॉस 19' में देखा गया, जहां उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। बिग बॉस के बाद उन्हें विज्ञापनों में लगातार देखा जा रहा है। मगर, अब वे हीरोइन बनने वाली हैं। टीवी क्वीन एकता कपूर ने उन्हें ऑफर दिया है। इसके बाद तान्या की खुशी का ठिकाना नहीं। वे तुरंत एकता कपूर का मुंह मीठा कराने पहुंच गईं।

विज्ञापन

Tanya Mittal Visits Ekta kapoor with Baklawa and gifts after getting Acting break From TV queen video Viral
एकता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

तान्या ने बकलावा से कराया एकता कपूर का मुंह मीठा
तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे और एकता कपूर नजर आ रहे हैं। साथ में कैप्शन लिखा है, 'बकलावा के साथ मुंह मीठा'। वीडियो में देखा जा सकता है कि एकता के लिए तान्या मित्तल कई गिफ्ट और मिठाई लेकर पहुंचीं। बकलावा के अलावा कई तरह की चॉकलेट्स और गणपति बप्पा की मूर्ति देखी जा सकती है। एकता ने पहले तान्या का मुंह मीठा कराया, फिर खुद बकलावा खाया और इसके स्वाद की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकलावा की वजह से बिग बॉस में ट्रोल हुई थीं तान्या
तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' के दौरान बकलावा मिठाई को लेकर खूब चर्चा में रहीं। उन्होंने यह कहा था कि वे अक्सर बकलावा खाने के लिए दुबई जाती हैं। उनका जब भी मन करता है, वे खासतौर से इसी मिठाई के लिए दुबई के टिकट करा लेती हैं। इसे लेकर वे काफी ट्रोल भी हुई थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)


विज्ञापन

एकता से बोलीं तान्या- 'आप यूं ही चमकती रहें'
तान्या मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक अन्य वीडियो भी एकता कपूर के साथ शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सपने सच होते हैं, आज आपने साबित कर दिया। आपसे मिलकर यकीन हो गया कि भगवान सच में कुछ लोगों पर अपनी खास कृपा रखते हैं। और, वो लोग अलग ही चमकते हैं। आप सिर्फ एक नाम नहीं हो..., आप एक इमोशन हो। आपने जो दुनिया बनाई है, वो सिर्फ शो और कैरेक्टर तक सीमित नहीं है, वो हर उस इंसान के दिल में बसी है जिन्होंने कभी आपकी कहानियों में अपनी कहानी देखी। एकता कपूर सिर्फ इंडस्ट्री की क्वीन नहीं, बाल्की सपनों को हकीकत में बदलने वाली एक शक्ति हो। आप रेयर हो। दुर्लभ नजर, दुर्लभ हिम्मत, दुर्लभ दिल'। आज मैं बहुत खुश हूं, इतनी कि बताने को शब्द नहीं हैं। बस दिल से दुआ निकलती है कि आप हमेशा यूं ही चमकती रहें और हम जैसे सपने देखने वालों को हिम्मत देती रहें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed