Ganesh Utsav: तेजस्वी प्रकाश संग करण ने गणपति बप्पा को किया विदा, जिया शंकर ने किए लाल बागचा राजा के दर्शन
आम से लेकर खास लोगों तक में गणेश उत्सव काे लेकर उत्साह-उमंग देखा जा रहा है। कई टीवी सेलेब्स के घर पर भी गणपति बप्पा विराजमान हुए हैं। आज टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी ने बप्पा के विसर्जन की विधि की है। जिया शंकर को भी गणपति बप्पा का दर्शन करते हुए देखा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मी सितारों के अलावा टीवी के चर्चित सितारे भी गणेश उत्सव मना रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने भी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया। जिया शंकर भी गणपति दर्शन के लिए प्रसिद्ध लालबागचा राजा के पांडाल में पहुंची। साेशल मीडिया पर इन टीवी एक्टर्स के फेस्टिवल सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हैं।
तेजस्वी-करण कुंद्रा ने साथ में किया बप्पा का विसर्जन सोशल मीडिया पर तेजस्वी प्रकाश के घर पर उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा को देखा गया। दोनों ने मिलकर गणपति की आराधना की। आखिर में दोनों साथ में गणपति बप्पा का विसर्जन करने के लिए समंदर की तरफ निकल गए। दोनों ने नाचते-गाते हुए बप्पा को विदा किया।
ये खबर भी पढ़ें: Anupam Kher: लालबागचा राजा की शरण में पहुंचे अनुपम खेर, बिना वीआईपी इंतजाम के किए दर्शन
A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)
जिया शंकर लालाबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचीं
टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर भी लालाबागचा राजा के दर्शन के लिए मशहूर पांडाल में पहुंचीं। जिया को देखकर उनके फैंस भी खुश दिखे। जिया ने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी पहनी थी। गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए वह भावुक नजर आईं।
हेमा शर्मा ने भी गणपति बप्पा के दर्शन
बिग बॉस 18 में नजर आईं प्रतियोगी और इंफ्लुएंसर हेमा शर्मा को एक प्रसिद्ध पांडाल में गणपति बप्पा के दर्शन करते देखा गया। उन्होंने गणपति उत्सव में ट्रेडिशनल अंदाज में डांस भी किया।