सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Serials Turned Into Films Khichdi Bhabi Ji Ghar Par Hain Naagin Chala Mussaddi Office Office

टीवी की ‘नागिन’ चली बड़े पर्दे की राह, कई सीरियल्स पर बनीं चर्चित फिल्में; जानें लिस्ट में कौन-कौन है शामिल?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 01 Feb 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सार

TV Serials Turned Into Films: एकता कपूर सीरियल ‘नागिन’ सीरीज को फिल्म के तौर पर भी पेश करने वाली है। ऐसी चर्चा सुनने को मिल रही है। जानिए, ‘नागिन’ सीरियल से पहले कौन-कौन से सीरियल पर फिल्म बन चुकी है। 

TV Serials Turned Into Films Khichdi Bhabi Ji Ghar Par Hain Naagin Chala Mussaddi Office Office
टीवी सीरियल पर बनी फिल्में - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कुछ हिंदी टीवी सीरियल की कहानी बॉलीवुड फिल्मों से इंस्पायर होती है। लेकिन कुछ सीरियल अपने अलग तरह के कंटेंट की वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों ‘नागिन 7’ ने टीवी सीरियल की दुनिया में हलचल मचा रखी है। खबर है कि प्रोड्यूसर एकता कपूर अब इस सीरियल को फिल्म के तौर पर भी बनाने वाली है। लेकिन यह पहला सीरियल नहीं होगा, जिस पर फिल्म बन रही है। इससे पहले भी कई सीरियल ने यह राह पकड़ी है। जानिए, ऐसे ही कुछ चर्चित सीरियल्स के बारे में।

Trending Videos

TV Serials Turned Into Films Khichdi Bhabi Ji Ghar Par Hain Naagin Chala Mussaddi Office Office
सीरियल 'नागिन 7' का एक दृश्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)

नागिन 
हाल ही में एकता कपूर प्रोड्यूस सीरियल ‘नागिन 7’ टीवी पर टेलीकास्ट हुआ है। तीसरे हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इसने टॉप पर जगह बनाई है। यह सीरियल दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। सीरियल में नागिन का लीड रोल प्रियंका चाहर चौधरी निभाई रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस टीवी सीरीज पर अब प्रोड्यूसर एकता कपूर फिल्म बनाने का सोच रही हैं। तो दर्शकों को टीवी की ‘नागिन’ बड़े पर्दे पर दिख सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

TV Serials Turned Into Films Khichdi Bhabi Ji Ghar Par Hain Naagin Chala Mussaddi Office Office
सीरियल 'खिचड़ी' में सुप्रिया पाठक और स्टार कास्ट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
खिचड़ी
सीरियल ‘खिचड़ी’ को दर्शकों ने टीवी पर खूब प्यार दिया था। यह कॉमेडी सीरियल जेडी मजेठिया ने प्रोड्यूस किया था। इस सीरियल पर एक फिल्म ‘खिचड़ी द मूवी’ साल 2010 में बनी थी। फिल्म में भी सीरियल की कास्ट नजर आई। इसमें सुप्रिया पाठक, राजीव मेहता, निमिषा वखारिया और जमनादास मजेठिया लीड रोल में दिखे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया था। साल 2023 में ‘खिचड़ी 2’ फिल्म भी रिलीज हुई थी। इन दोनों फिल्मों को फिल्म आतिश कपाड़िया ने निर्देशित किया था। 

चला मुसदी ऑफिस ऑफिस
साल 2010 में पंकज कपूर अभिनीत फिल्म ‘चला मुसदी ऑफिस ऑफिस’ भी रिलीज हुई। यह फिल्म भी टीवी के पॉपुलर सटायर कॉमेडी शो ‘ऑफिस ऑफिस’ पर बनी थी, यह सीरियल 2001 में टीवी पर टेलीकास्ट हुआ था। सीरियल और फिल्म में पंकज कपूर एक आम आदमी के रोल में नजर आए, जो सरकारी सिस्टम के जाल, भष्ट्राचार के बीच फंस जाता है। फिल्म के निर्देशक राजीव मेहरा थे।

TV Serials Turned Into Films Khichdi Bhabi Ji Ghar Par Hain Naagin Chala Mussaddi Office Office
फिल्म 'भाबी जी घर पर हैं' - फोटो : इंस्टाग्राम@Shubhangi Atre
भाबी जी घर पर हैं
सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ भी टीवी पर कई साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब इस सीरियल के किरदार और कहानी को दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में देखेंगे। सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ में आसिफ शेख, शुभांगी अत्रे, रोहताश गौर जैसे एक्टर्स नजर आते थे। यह सभी फिल्म का भी हिस्सा हैं। वहीं फिल्म में रवि किशन, मुकेश तिवारी जैसे उम्दा कलाकार भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म ‘भाबी जी घर पर हैं’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म काे शंशाक बाली ने निर्देशित किया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed