{"_id":"5bb31b54867a557ff8303207","slug":"yeh-hai-mohabbatein-actress-neeru-agarwal-passed-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये हैं मोहब्बतें' की अभिनेत्री का निधन, दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर डाला भावुक मैसेज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये हैं मोहब्बतें' की अभिनेत्री का निधन, दिव्यांका त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर डाला भावुक मैसेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के दर्शकों के लिए बुरी खबर है। इस सीरियल में नौकरानी नीलू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री नीरू अग्रवाल का आज सुबह निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि नीरू पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। और सुबह बाथरूम में अचानक से बेहोश हो गईं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो नीरू अग्रवाल सुबह उठकर बाथरूम में गई जहां उनको चक्कर आ गए और बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद उनकी बेटी उन्हें अस्पताल ले जा ही रही थी लेकिन पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
नीरू अग्रवाल के निधन की जानकारी तब मिली जब उनकी बेटी ने 'ये हैं मोहब्बतें' की टीम को फोन करके यह दुखभरा समाचार सुनाया। खबरों की मानें तो नीरू अग्रवाल पिछले कुछ दिनों बुखार से ग्रस्त थीं। सुबह वह बाथरूम जाने के लिए उठीं, जहां उनके साथ यह हादसा हुआ। वहीं नीरू अग्रवाल के निधन पर 'ये हैं मोहब्बतें' की अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया पर भावुक मैसेज डाला।
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर नीरू अग्रवाल और अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आपके अचानक से चले जाने का मुझे बहुत दुख है। मुझे अभी भी याद है हमारी वह कुछ बातें जब आपने मुझे सोने के गहने, अपने दोनों बेटों के बारे में बताया था। उस समय मैैं आपके गर्व की आवाज को भी महसूस कर रही थी। मुझे उम्मीद है आपने अपनी बेटी और बेटों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताया होगा। दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी पोस्ट में नीरू अग्रवाल की बेहद खास बताया है।
View this post on Instagram
A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on
विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांका त्रिपाठी के अलावा 'ये हैं मोहब्बतें' के कलाकार करण पटेल ने भी सोशल मीडिया के जरिए नीरू अग्रवाल के निधन पर दुख प्रकट किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
View this post on Instagram
A post shared by Karan Patel (@karan9198) on