फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘थामा’ को मिला रविवार का फायदा, छठे दिन की इतनी कमाई; अब 100 करोड़ पर टिकी हैं निगाहें

Sun, 26 Oct 2025 09:04 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sun, 26 Oct 2025 09:04 PM IST
सार

Thamma Day 6 Collection: हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की हालिया रिलीज फिल्म ‘थामा’ के छठे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए कैसा रहा कलेक्शन?

विज्ञापन
Thamma Box Office Collection Day 6 Ayushmann Khurrana Starrer Movie Collect Good Numbers On Sunday
थामा - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। फिल्म को लगातार दर्शक मिल रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म के छठे दिन की कमाई भी सामने आ गई है। जानिए छठे दिन फिल्म ने किया कितना कलेक्शन?

Thamma Box Office Collection Day 6 Ayushmann Khurrana Starrer Movie Collect Good Numbers On Sunday
थामा - फोटो : सोशल मीडिया

संडे को रही इतनी कमाई
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ छह दिनों में 100 करोड़ी बनने के करीब पहुंच गई है। खबर लिखे जाने तक ‘थामा’ ने रविवार को अपने छठे दिन 9.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही अब छह दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 87.99 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अब फिल्म की निगाहें 100 करोड़ क्लब में शामिल होने पर लगी हैं। हालांकि, 'थामा' वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 100 करोड़ का आंकड़ा पहले ही पार कर चुकी है। लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी भी 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है।

Thamma Box Office Collection Day 6 Ayushmann Khurrana Starrer Movie Collect Good Numbers On Sunday
थामा - फोटो : एक्स

बॉक्स ऑफिस पर की थी अच्छी शुरुआत
दिवाली पर रिलीज हुई ‘थामा’ ने 24 करोड़ रुपए के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने दूसरे दिन 18.60 करोड़, तीसरे दिन 13 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़ और पांचवें दिन 13.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। अब छठे दिन रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 9.29 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। इस कलेक्शन के देर रात बढ़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thamma Box Office Collection Day 6 Ayushmann Khurrana Starrer Movie Collect Good Numbers On Sunday
फिल्म 'थामा' और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘एक दीवाने की दीवानियत’ से है ‘थामा’ की टक्कर
‘थामा’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हर्षवर्धन राणे की ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से हो रही है। दोनों ही फिल्में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं। हालांकि, दोनों फिल्मों का जॉनर अलग-अलग है। ‘थामा’ जहां हॉरर-कॉमेडी है, वहीं ‘एक दीवाने की दीवानियत’ रोमांटिक फिल्म है।

विज्ञापन
Thamma Box Office Collection Day 6 Ayushmann Khurrana Starrer Movie Collect Good Numbers On Sunday
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है ‘थामा’
‘थामा’ से पहले मैडॉक के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की चार फिल्में आ चुकी हैं। इनमें स्त्री, भेड़िया, मुंज्या और स्त्री 2 शामिल हैं। ‘थामा’ इस कड़ी में पांचवीं फिल्म है। इस सीरीज की आगामी फिल्मों में शक्ति ‘शालिनी’ और ‘स्त्री 3’ व ‘भेड़िया 2’ शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed