{"_id":"6618f12431fbe7b5d205e6e7","slug":"there-was-an-uproar-during-the-shooting-of-dhunki-song-seven-thousand-people-came-to-see-katrina-kaif-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katrina Kaif: इस हिट गाने की शूटिंग में मच गया था बवाल, कैटरीना कैफ को देखने आ गए थे सात हजार से ज्यादा लोग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Katrina Kaif: इस हिट गाने की शूटिंग में मच गया था बवाल, कैटरीना कैफ को देखने आ गए थे सात हजार से ज्यादा लोग
Fri, 12 Apr 2024 02:01 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:01 PM IST
सार
साल 2011 में कैटरीना कैफ ने फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में मुख्य किरदार निभाया था। किस्सा फिल्म के हिट गाने 'धुनकी लागे' से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कैटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इस साल की शुरुआत में फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में नजर आई थीं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म के जरिए पहली बार विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की जोड़ी को देखा गया था। उनकी फिल्मों को लेकर हमेशा ही उत्सुकता बनी रहती है। प्रशंसकों की यह उत्सुकता कभी-कभी भारी भी पड़ जाती है। आज हम कैटरीना कैफ से जुड़ा ऐसा ही एक पुराना किस्सा बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' से जुड़ा है किस्सा
साल 2011 में कैटरीना कैफ ने फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' में मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान खान और अली जफर भी नजर आए थे। हम जो किस्सा बताने वाले हैं, वह फिल्म के हिट गाने 'धुनकी लागे' से जुड़ा हुआ है। इस गाने को आपने जरुर सुना होगा और काफी बार इस पर थिरके भी होंगे।
विज्ञापन
Chandu Champion: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक ने निभाई अब तक की सबसे कठिन भूमिका, अपने किरदार पर किए कई खुलासे
विज्ञापन
कैटरीना के आने की खबर सुनते ही जमा हो गए थे सात हजार लोग
'धुनकी लागे' गाने को आगरा शहर में फिल्माया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लोगों को इस बात का पता चल गया था कि कैटरीना कैफ वहां आने वाली हैं। देखते-ही-देखते शूटिंग वाली जगह पर सात हजार से ज्यादा लोग इकट्ठा हो गए थे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां कितनी ज्यादा भीड़ होगी। शूटिंग खत्म होने के बाद कैटरीना का बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। इसके लिए पुलिस को बुलाना पड़ा था। एक दिलचस्प बात यह है कि लोगों की भीड़ के आने से फिल्म निर्माताओं को फायदा ही हुआ था। इस गाने में लोगों की भीड़ को दिखाना था। आपने भी देखा ही होगा कि इस गाने की वीडियो में काफी लोग दिखाई देते हैं।
Shatrughan Sinha: करियर की शुरुआत में विलेन बनकर चमके शत्रुघ्न सिन्हा, दमदार आवाज से किया 'खामोश'