फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   This viral video of kalki 2898 ad singham again actress Deepika Padukone was deleted from social media

Deepika Padukone: डिलीट हुआ दीपिका पादुकोण का यह वीडियो, भड़क उठे थे सोशल मीडिया यूजर्स

Sat, 11 May 2024 10:49 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 11 May 2024 10:49 AM IST
सार

हाल ही में, दीपिका अपने पति रणवीर के साथ छुट्टियां बिताकर भारत लौटी थीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब उस वीडियो से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
This viral video of kalki 2898 ad singham again actress Deepika Padukone was deleted from social media
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने होने वाले बच्चे को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका इस साल सितंबर महीने में मां बनने वाली हैं। वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड का लुत्फ उठा रही हैं। हाल ही में, दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ छुट्टियां बिताकर भारत लौटी थीं, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। दीपिका का एक फैन उनकी वीडियो बना रहा था। अभिनेत्री को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने कैमरे पर हाथ मार दिया था। अब यह वीडियो फिर से चर्चा में आ गया है।

विज्ञापन


Tipppsy Premiere: दीपक तिजोरी की 'टिप्पसी' के प्रीमियर में लगा सितारों का जमावड़ा, फिल्म की पूरी टीम हुई शामिल
विज्ञापन


सोशल मीडिया से डिलीट हुआ वीडियो
इस वीडियो को लेकर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दीपिका पादुकोण के बर्ताव की आलोचना की थी, जबकि कुछ उनका बचाव करते हुए भी दिखे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस वीडियो को सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह, दीपिका की निजता का उल्लघंन बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Sarfarosh 2: आमिर खान ने 'सरफरोश 2' पर कह दी बड़ी बात, डायरेक्टर जॉन मैथ्यू भी हैं फिल्म बनाने को तैयार

दीपिका के समर्थन में बोले थे यूजर्स
वायरल वीडियो पर एक यूजर ने दीपिका का समर्थन करते हुए लिखा था, "आप इस वीडियो को क्यों पोस्ट कर रहे हैं, जबकि हम देख पा रहे हैं कि दीपिका नहीं चाहती कि उनकी फोटो खींची जाए।" एक दूसरे यूजर ने लिखा था, "दीपिका फोटो खिंचवाना नहीं चाहतीं। वह खुश नहीं दिख रही हैं। उनकी निजता का सम्मान करें!" वहीं, एक और यूजर ने लिखा था,  "प्रेग्नेंसी के वक्त में यह दीपिका की इच्छा है कि वह फोटो खिंचवाए या फिर नहीं।"

Sadashiv Amrapurkar: 'बॉलीवुड की महारानी' बन खूब छाए सदाशिव अमरापुरकर, इस अभिनेता के लिए बने 'लकी विलेन'

दीपिका की आने वाली फिल्में
दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्मों में 'कल्कि 2989 एडी' और 'सिंघम अगेन' शामिल हैं। इनमें से 'कल्कि 2989 एडी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। उन्हें उम्मीद है कि इस फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी नजर आएंगे। वहीं, 'सिंघम अगेन' निर्देशक रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म है। इसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर और टाइगर श्रॉफ भी काम कर रहे हैं। इसे अगस्त 2024 में रिलीज किया जाएगा।

Adah Sharma: ‘बस्तर’ और ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों से बनाई अलग पहचान, आज अदा हैं करोड़ों की मालकिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed