फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff fans misses him in War 2 Teaser says asking why makers replaced him with Junior NTR

War 2 Teaser: जूनियर एनटीआर को देख भड़के टाइगर श्रॉफ के फैंस, बोले- 'पार्ट 1 इससे हजार गुना बेहतर था'

Tue, 20 May 2025 05:06 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 20 May 2025 05:06 PM IST
सार

Junior NTR Replaced Tiger Shroff: ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इस बार टाइगर श्रॉफ की जगह जूनियर एनटीआर को फिल्म में देखकर टाइगर के फैंस काफी निराश हैं। जानिए दे रहे कैसे-कैसे रिएक्शन।

विज्ञापन
Tiger Shroff fans misses him in War 2 Teaser says asking why makers replaced him with Junior NTR
जूनियर एनटीआर और टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘वॉर 2’ के टीजर के सामने आने के बाद ये सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। कई फैंस टीजर में जबरदस्त एक्शन और ऋतिक और जूनियर एनटीआर का फेस ऑफ देखकर फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। तो वहीं दूसरी ओर ‘वॉर’ में नजर आए टाइगर श्रॉफ के फैंस टीजर को देखकर भड़क उठे और उन्होंने टीजर के बाद ही ‘वॉर 2’ को ‘वॉर’ फिल्म से कमतर बता डाला। जानते हैं टाइगर के फैंस का क्या है रिएक्शन।

विज्ञापन

‘टाइगर जूनियर एनटीआर से काफी बेहतर’
टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म के टीजर की तो तारीफ कर रहे हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ के फिल्म में न होने से फैंस काफी निराश हैं। वो अपने पसंदीदा स्टार को फिल्म में मिस कर रहे हैं। एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन लेकिन सिर्फ टाइगर श्रॉफ ही थे जो ऋतिक का मुकाबला कर सकते थे।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘जूनियर एनटीआर एक प्रतिशत भी टाइगर श्रॉफ का मुकाबला नहीं कर पा रहे हैं। ऋतिक के आगे एनटीआर का कोई मुकाबला नही हैं।’

विज्ञापन

 


 

 

वीएफएक्स देख भड़के फैंस
एक यूजर ने फिल्म के वीएफएक्स को बेकार बताया है। ट्रेन सीक्वंस को फर्जी बताया और साथ ही टाइगर श्रॉफ की भी कमी खली। यूजर्स फिल्म के टीजर की तो तारीफ कर रहे हैं, लेकिन टाइगर श्रॉफ के न होने पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
 


 

 

फैंस ने ऋतिक को बताया बॉलीवुड का लास्ट सुपरस्टार
टीजर को देख फैंस ऋतिक रोशन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने ऋतिक को बॉलीवुड का लास्ट सुपरस्टार बताया। तो वहीं कई यूजर्स का कहना है कि ऋतिक जूनियर एनटीआर पर भारी पड़े हैं और टाइगर का न होना फिल्म में अखर रहा है।
 


 

 

टाइगर के बिना ‘वॉर’ कुछ भी नहीं
फैंस को टाइगर के मुकाबले जूनियर एनटीआर बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा टाइगर श्रॉफ के बिना ‘वॉर’ कुछ भी नहीं हैं। जबकि एक यूजर ने टाइगर को जूनियर एनटीआर से दस हजार गुना बेहतर बताया है।
 


 

14 अगस्त को रिलीज होगी फिल्म
'वॉर 2' इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इससे पहले 'वार' 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed