Top 100 Stars: बीते 10 साल के 100 सबसे लोकप्रिय हिंदुस्तानी सितारों की लिस्ट जारी, दीपिका पादुकोण बनी नंबर वन
आईएमडीबी ने टॉप 100 भारतीय सितारों की सूची जारी की है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान से लेकर कई सितारों को अब तक सोशल मीडिया पर सबसे ज्याजा सर्च किया जा चुका है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किस आधार पर आईएमडीबी करता है रैंकिंग
आईएमडीबी दुनिया भर में पेज व्यूज के आधार पर स्टार रैंकिंग निर्धारित करता है। वैसे ये लिस्ट काफी लंबी है क्योंकि इसमें कुल 100 सितारों का नाम शामिल है, जिसमें बॉलीवुड और साउथ के सितारे शामिल हैं। इस बार सूची में पूरे 100 हिंदुस्तानी सितारों का नाम शामिल है।
टॉप 10 लिस्ट
पहले नंबर पर इस सूची में दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है। दूसरे नंबर पर बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान, तीसरे पर हजारों दिलों की धड़कन ऐश्वर्या राय बच्चन, चौथे स्थान पर क्यूट आलिया भट्ट, पांचवें स्थान पर दिवंगत अभिनेता इरफान खान, छठे स्थान पर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, सातवें स्थान पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, आठवें स्थान पर बॉलीवुड दबंग सलमान खान, नौवें स्थान पर ऋतिक रोशन और दसवें स्थान पर बॉलीवुक खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
दीपिका ने आईएमडीबी का किया शुक्रिया
आईएमडीबी की इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण पहले नंबर पर हैं। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए दीपिका ने कहा, "मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे एक ऐसी लिस्ट में शामिल किया गया है, जो ग्लोबल ऑडियंस की भावनाओं को पेश करता है"। अपनी बात को जारी रखते हुए दीपिका ने कहा, ''आईएमडीबी भरोसे का प्रतीक है, जो लोगों के जुनून, रुचियों और प्राथमिकताओं की सच्ची नब्ज को समझता है। यह मान्यता असल में दिल छू लेने वाली है और यह मुझे दर्शकों से जुड़े रहने, साथ ही उनसे मिलने वाले प्यार को, ऑनस्क्रीन या ऑफस्क्रीन प्रामाणिकता और उद्देश्य के साथ लौटाने के लिए प्रेरित करती है।"
दीपिका की आने वाली फिल्में
कल्कि 2898 एडी, सिंघम अगेन जैसी धमाकेदार फिल्मों में दीपिका का रोल काफी दमदार है। कल्कि एक साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म है, जिसमें दीपिका के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन और दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म एक ऐसे भविष्य की कहानी है जहां तबाही के बाद एक आदमी मानवता को बचाने के लिए लड़ता है। नाग अश्विन द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं बात करें रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म 'सिंघम अगेन' की तो इसमें दीपिका शक्ति शेट्टी के किरदार में नजर आएंगी, जो कि एक पुलिसवाली है। फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है 'सिघम अगेन'। इसमें अजय देवगन और दीपिका पादुकोण के अलावा अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
Panchayat Season 3: क्या आपने सुना 'पंचायत 3' का सोहर 'हिंद के सितारा', मनोज की आवाज में- अइसन मनोहर मंगल..