माधुरी दीक्षित को अपनी दुकान पर देख चौंकी दुकानदार, तृप्ति ने लोकल शॉप से लिए जूते; देखें वायरल वीडियो
Celebs Promote Vocal4Local: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स लोकल दुकानों से शॉपिंग करते दिख रहे हैं। ऐसा करने के पीछे की असल वजह क्या है? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवाली पर आम लोग लोकल दुकानों से शॉपिंग करते हैं, लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलेब्स को भी ऐसा करते देखा गया। अपनी दुकान पर माधुरी दीक्षित से लेकर तृप्ति डिमरी तक को देखकर दुकानदार हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हैं। इस पहल के जरिए सेलेब्स ‘वोकल फाॅर लोकल’ कैंपेन को प्रमोट करते दिखे, यह भारत सरकार की दिवाली पर एक खास पहल है।
अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह एक लोकल दुकान से जूते खरीदती दिखीं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। वह लिखती हैं, 'उन लोगों से खरीदारी करने में कुछ खास बात होती है जो आपका नाम, आपकी पसंद और आपके मूड को जानते हैं। इस दिवाली, मैं लोकल चुन रही हूं क्योंकि हर छोटी दुकान का दिल बड़ा होता है।'
माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक लोकल दुकानदार के साथ सेल्फी लेती हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली की रोशनी तभी पूरी लगती है, जब खुशी अपनों के साथ बांटी जाती है। चलो अपनी लोकल दुकान, अपने लोगों का समर्थन करें और एकता के प्रकाश को फैलाएं।'
तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित के अलावा अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह एक साड़ी की दुकान पर पहुंचीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'एक त्योहार के मौसम से दूसरे त्योहार के मौसम तक, हमारी स्थानीय दुकानें दिवाली को बेहतर बनाने में कभी असफल नहीं होतीं। इस बार खरीदेंगे वहीं से, अपनों से। चलो उत्सव मनाते हैं। चलो स्थनीय दुकानों से खरीदारी करते हैं।'
अभिनेता सुनील ग्रोवर एक गिफ्ट शॉप पर पहुंचे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिवाली पर सब कुछ नया लेना जरूरी नहीं, बस अपने लोगों से लेना जरूरी है। लोकल दुकानों से शॉपिंग कीजिए। लोकल दुकानों को सेलिब्रेट कीजिए।'
गायक शंकर महादेवन एक मिठाई की दुकान पर पहुंचे हैं। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'मिठाई की मिठास बढ़ जाती है, जब वह अपने शहर की लोकल दुकान से आती है। इस दिवाली वोकल फॉर लोकल के साथ अपनी खुशियों का सुर बनाएं। ।'