फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Urfi Javed Reveals Her Love Story And Talks About Her Delhi Based Boyfriend

Urfi Javed: उर्फी ने तु़ड़वा दी थी अपने बॉयफ्रेंड की शादी, इन्फ्लुएंसर ने बताया कैसे शुरू हुई लव स्टोरी

Fri, 08 Aug 2025 07:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 08 Aug 2025 07:45 PM IST
सार

Urfi Javed Love Story: उर्फी जावेद ने अपने बॉयफ्रेंड और लव स्टोरी के बारे में बात की है। साथ ही उन्होंने बताया कि वो हर वीकेंड दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड से मिलने जाती हैं।

विज्ञापन
Urfi Javed Reveals Her Love Story And Talks About Her Delhi Based Boyfriend
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम-@urf7i

विस्तार

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद अक्सर अपने अजीबोगरीब आउटफिट को लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं। अब वो एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार वो चर्चा में हैं अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर। उर्फी ने इस बात की पुष्टि की है कि वो दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में हैं और हर वीकेंड उनसे मिलने जाती हैं।

विज्ञापन

हर वीकेंड बॉयफ्रेंड से मिलने जाती हैं 
मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में उर्फी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बार बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके बॉयफ्रेंड को सोशल मीडिया में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने बताया कि मेरा बॉयफ्रेंड 6'4" का है। कितना लंबा डिस्टेंस है, 2 घंटे की ही फ्लाइट होती है। मैं हर वीकेंड वहां जाती हूं। वहां पर पापा आ गए तो वो भाग जाएगा।

विज्ञापन

उर्फी ने बताया कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी
अपनी लव स्टोरी के बारे में बताते हुए उर्फी ने कहा कि मैं संयोग से उससे कहीं मिल गई थी। हम बस एक ही समय में एक जगह पर थे। उसकी शादी की बात कहीं और चल रही थी, अरेंज मैरिज। मैंने शादी तुड़वा दी उसकी। लेकिन उसका कुछ फाइनल नहीं हुआ था, वो बस मिलने गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Urfi Javed Reveals Her Love Story And Talks About Her Delhi Based Boyfriend
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

हाल ही में लिप फिलर हटवाने के बाद उर्फी ने शेयर किया था वीडियो
हाल ही में उर्फी जावेद तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने अपने लिप फिलर हटवाने के बाद सूजे हुए होंठों वाला एक वीडियो शेयर किया था। जहां कई लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया था, वहीं कई लोगों ने उनकी सच्चाई दिखाने और अपनी बेबाक पहचान को अपनाने के लिए उनकी सराहना भी की थी।

‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन की बनीं विजेता
उर्फी ने हाल ही में करण जौहर द्वारा होस्ट किए जाने वाला शो ‘द ट्रेटर्स’ के पहले सीजन को निकिता लूथर के साथ जीता था। दोनों ने पुरस्कार राशि साझा की और 70 लाख रुपये अपने घर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed