सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan and Janhvi Kapoor reached in public ask questions about Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari

Varun-Janhvi: पब्लिक के बीच पहुंचे वरुण-जान्हवी, दशहरा की दीं शुभकामनाएं और सुनाई ये शायरी; खुश हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 02 Oct 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari: जान्हवी कपूर और वरुण धवन अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की रिलीज को लेकर खुश हैं। दोनों पब्लिक में पहुंचे हैं और लोगों से मुखातिब हुए हैं।

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor reached in public ask questions about Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
जान्हवी कपूर, वरुण धवन - फोटो : एक्स@DharmaMovies
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज दो अक्तूबर को उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसे लेकर दोनों खुश हैं। हाल ही में वह पब्लिक के बीच पहुंचे हैं और फैंस से बात की है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
Trending Videos

पब्लिक के बीच पहुंचे वरुण-जान्हवी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण और जान्हवी एक सिनेमाघर में पहुंचे हैं। जैसे ही वह यहां आते हैं, लोग उन्हें देखकर शोर करने लगते हैं। इसके बाद वरुण धवन ने वहां मौजूद लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं दी। वह लोगों से पूछते हैं कि आप लोगों को फिल्म कैसी लगी? इस पर लोग जोर से चिल्लाते हैं। इसके बाद जान्हवी कपूर लोगों से कहती हैं कि आपके प्यार के लिए धन्यवाद। वरुण धवन ने फैंस को शायरी भी सुनाई। उन्होंने कहा 'अर्ज किया है, ना रहा मोहब्बत पर काबू...' वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों फैंस से बातें कर रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूजर्स को पसंद आ रहा वीडियो
यह वीडियो धर्मा प्रोडक्शन के ऑफिशियल एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है 'पहला दिन, पहली वाइब और नतीजा यह है कि यह सुपर एंटरटेनमेंट है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी अब सिनेमाघरों में है।' इस वीडियो कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: SSKTK Collection Day 1: बीते 8 साल में वरुण की सबसे कमजोर ओपनिंग, 'सनी संस्कारी..' ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

Varun Dhawan and Janhvi Kapoor reached in public ask questions about Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी - फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर हुई फिल्म की अच्छी शुरुआत
आपको बता दें कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह कमाई अच्छी मानी जा रही है। फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा के अलावा मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय हैं।

फिल्म की कहानी
फिल्म में सनी (वरुण धवन) और तुलसी (जान्हवी कपूर) की कहानी दिखाई गई है। अनन्या (सान्या मल्होत्रा) सनी के प्रपोजल को ठुकरा देती है, वहीं तुलसी के प्यार को विक्रम (रोहित सराफ) ठुकरा देता है। ऐसे में सनी और तुलसी अपने पहले प्यार को जलाने के लिए नकली रोमांस करते हैं। हालांकि कहानी तब बिगड़ जाती है जब उनके बीच असली भावनाएं जाग जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed