फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   varun dhawan and natasha dalal welcome first baby girl happiness as father and mother

Varun Dhawan First Child: वरुण धवन के घर पैदा हुई बिटिया रानी, खुशी में झूम रहा पूरा परिवार

Mon, 03 Jun 2024 11:36 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 03 Jun 2024 11:36 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और नताशा दलाल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बन गए हैं।

विज्ञापन
varun dhawan and natasha dalal welcome first baby girl happiness as father and mother
वरुण धवन - नताशा दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता  वरुण धवन पिता और नताशा मां बन गई हैं। अभी कुछ ही देर पहले जानकारी मिली है कि नताशा ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। आज सुबह ही नताशा को लेबर पेन होने शुरू हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। कुछ ही देर पहले वरुण के पिता और बॉलीवुड निर्देशक डेविड धवन ने खुलासा किया है कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया है। 
विज्ञापन


लक्ष्मी के आगमन से धवन परिवार है खुश
नताशा और वरुण पहली बार एक नन्हीं परी के माता-पिता बने हैं। दादा बनने की खुशी डेविड धवन के चेहरे पर साफ दिखाई दी। इस दौरान वरुण धवन कुछ देर के लिए अस्पताल से बाहर अपने पिता को छोड़ने के लिए आए और फिर वापस अस्पताल में चले गए।
विज्ञापन


फैंस भी हैं खुश
वरुण और नताशा पेरेंट्स बनकर बेहद खुश हैं साथ ही पूरा धवन परिवार राजकुमारी के आने की खुशियां मना रहा है। कपल के घर आई इस खुशखबरी से उनके सभी फैंस खुश हैं साथ ही इमोशनल भी हो गए हैं। सभी फैंस वरुण को सोशल मीडिया पर पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। एक फैन ने लिखा, ''बधाई हो बिटिया हुई है।'' एक और फैन ने लिखा, 'बेबी गर्ल हुई है, बधाई हो बधाई।'' एक और फैन ने लिखा, ''बेबी गर्ल होने की बधाई हो सर''
विज्ञापन
विज्ञापन




इस वीडियो में आप डेविड धवन के चेहरे पर दादा बनने की खुशी साफ देख सकते हैं। साथ ही वरुण के चेहरे पर राजकुमारी के आने से और भी निखार आ गया है। धवन परिवार बेहद खुश है और नन्हीं परी के आने से अब वरुण और नताशा का परिवार भी पूरा हो गया। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



फैंस अब बस उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब वरुण-नताशा अपनी बिटिया का चेहरा रिवील करते हैं। वरुण-नताशा 24 जनवरी 2021 को शादी के बंधन में बंधे थे। तीन साल बाद अब वरुण और नताशा ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed