सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan celebrates birthday who is more important dance and gives gifts

Varun Dhawan: वरुण धवन ने सबसे ज्यादा जरूरी लोगों के साथ मनाया जन्मदिन, बताया- इन्हीं की वजह से यहां हूं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 24 Apr 2025 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Celebrate Birthday: अभिनेता वरुण धवन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने बहुत जरूरी लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने इन लोगों के लिए डांस भी किया है।

Varun Dhawan celebrates birthday who is more important dance and gives gifts
वरुण धवन ने जन्मदिन मनाया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता वरुण धवन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन बहुत ही खास लोगों यानी अपने फैंस के साथ मनाया है। बृहस्पतिवार को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के अभिनेता ने अपने जन्मदिन का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह अपने फैंस से मिल रहे हैं। यह लोग वरुण धवन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
Trending Videos

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)


लोगों ने वरुण धवन पर बरसाया प्यार
वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण धवन मुस्कुरा रहे हैं, सेल्फी ले रहे हैं और अपने फैंस से बातें कर रहे हैं। वरुण धवन अपने जन्मदिन पर यादें बना रहे हैं। फैंस भी वरुण धवन से मिलकर खुश हो रहे हैं। एक फैन को कहते हुए सुना जा सकता है 'वह मेरे सबकुछ हैं। मेरी मां के बाद वह (वरुण धवन) हैं जिन्हें मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Mardaani 3: 'मर्दानी 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट, रानी मुखर्जी के अलावा ये अभिनेत्री निभाएगी पुलिस का किरदार
 

Varun Dhawan celebrates birthday who is more important dance and gives gifts
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @varundvn
फैंस के लिए वरुण धवन ने किया डांस
वरुण धवन ने अपने फैंस के साथ मिलकर इस जन्मदिन को मनाकर, इसे यादगार बना दिया है। वायरल वीडियो में वरुण धवन डांस कर रहे हैं, फैंस की ख्वाहिशों को पूरा कर रहे हैं, वह लोगों को उपहार दे रहे हैं और कार्यक्रमों को यादगार बना रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: जब जया बच्चन ने इस व्यक्ति को बताया था अपना 'तीसरा बच्चा', अमिताभ बच्चन को इस बात का है पछतावा

वरुण धवन ने लिखी दिल की बात
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा 'मैं उन लोगों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा जरूरी हैं, जिनकी वजह से मैं यहां हूं। वह मेरे फैंस हैं। इससे मेरा दिन बन गया। इस काम के लिए मेरी टीम का बहुत शुक्रिया।'
वरुण धवन 24 अप्रैल 1987 को पैदा हुए थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed