सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Fall In Love With Wife Natasha In 5th Standard His Mother Was Upset From His Marriage In Covid

Varun Dhawan: पांचवीं कक्षा में ही वरुण को हो गया था प्यार, क्यों एक्टर की शादी को लेकर दुखी हुईं मां?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 03 Oct 2025 01:53 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan On Two Much With Kajol & Twinkle: वरुण धवन आलिया भट्ट के साथ काजोल और ट्विंकल खन्ना के टॉक शो पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने पहले प्यार और शादी को लेकर कई खुलासे किए।

Varun Dhawan Fall In Love With Wife Natasha In 5th Standard His Mother Was Upset From His Marriage In Covid
वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस बीच अभिनेता ट्विंकल खन्ना और काजोल के टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ के नए एपिसोड में भी नजर आए। इस एपिसोड में वरुण अपनी दोस्त व अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ पहुंचे। इस दौरान वरुण ने शो की होस्ट ट्विंकल और काजोल के साथ काफी मस्ती की। साथ ही वरुण ने अपनी शादी, प्यार और मां को लेकर कई खुलासे भी किए।

Trending Videos

वरुण ने बताया कब हुआ था उन्हें प्यार
शो के दौरान वरुण ने बताया कि उनको पांचवीं या छठी कक्षा के दौरान ही प्यार हो गया था। लेकिन ये लड़की कोई और नहीं बल्कि नताशा ही थीं, जो अब वरुण की पत्नी हैं। उन्होंने बताया कि जब मैंने पहली बार नताशा को बास्केट बॉल कोर्ट में देखा था, तभी मैं उनके प्यार में पड़ गया था। उस वक्त मैं पांचवीं या छठी कक्षा में ही था। हालांकि, उसके बाद हमें लगा कि ये सिर्फ एक स्कूल वाला प्यार या अट्रैक्शन है, इसलिए हम इसको लेकर गंभीर नहीं थे। लेकिन बाद में जब हम दोस्त बने तब हमने एक-दूसरे को अच्छे से जाना। तब मुझे लगा कि इस लड़की में वो सारे गुण हैं, जो मुझमें हैं और जो मेरे लिए परफेक्ट होगी। आज भी बेटी के होने के बाद भी नताशा के प्रति मुझे उतना ही प्यार और आकर्षण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण की शादी से पहले रोती थीं मां
शो के दौरान वरुण ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। एक्टर ने बताया कि मेरी शादी कोविड के दौरान हुई थी, इसलिए हम ज्यादा लोगों को नहीं बुला सके। वरुण ने याद किया कैसे कोविड की वजह से ज्यादा लोगों को न बुला पाने की वजह से उनकी मां परेशान होती थीं और रोती थीं। एक्टर ने कहा कि मेरी मां रोज ही दुखी होती थीं कि मैं अपने भाई को नहीं बुला पा रही हूं। तेरे चाचा लोग भी नहीं आ पाएंगे। वो चाहती थीं कि सारे लोग शादी में मौजूद हों, सारे चाचा-ताऊ मामा वगैरह सब। लेकिन कोविड की गाइडलाइंस के चलते ऐसा नहीं हो सका। 


यह खबर भी पढ़ेंः Twinkle Khanna: ट्विंकल को ऋषि कपूर की नाजायज बेटी मानते थे लोग, एक्ट्रेस का खुलासा सुनकर हैरान रह गईं आलिया

वरुण की शादी में नहीं शामिल होने वाले थे भाई रोहित
शादी का जिक्र करते हुए वरुण ने यह भी बताया कि कुछ ऐसा हुआ था कि उनके भाई रोहित भी उनकी शादी में नहीं शामिल होने वाले थे। वरुण ने बताया कि शादी के दौरान रोहित की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई थी। जिसके चलते रोहित का शादी में जाना मुश्किल हो रहा था। तब मैंने कहा कि मैं भाई के बिना कैसे शादी कर सकता हूं। लेकिन रोहित ने कहा नहीं अब सब तैयारी हो चुकी है तू कर। हालांकि, बाद में पता चला कि रोहित की कोविड रिपोर्ट किसी और रोहित नाम के व्यक्ति से बदल गई थी। असल में रोहित को कोविड हुआ ही नहीं था। किसी और रोहित को हुआ था, जिसकी रिपोर्ट भाई की रिपोर्ट से बदल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed