फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   varun dhawan quits no entry 2 after diljit dosanjh exit boney kapoor reacts

मुसीबत में फंसी फिल्म 'नो एंट्री 2', दिलजीत के बाद अब वरुण धवन के भी फिल्म छोड़ने की खबर; जानें पूरा मामला

Sun, 12 Oct 2025 03:56 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 12 Oct 2025 03:56 PM IST
सार

Varun Dhawan Exits No Entry 2: फिल्म 'नो एंट्री 2' को लेकर अब खबर आ रही है कि फिल्म से वरुण धवन ने भी किनारा कर लिया है। आखिर किस वजह से दिलजीत के बाद वरुण ने भी फिल्म छोड़ दी है, चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
varun dhawan quits no entry 2 after diljit dosanjh exit boney kapoor reacts
दिलजीत दोसांझ-वरुण धवन-अर्जुन कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड की चर्चित कॉमेडी फिल्म ‘नो एंट्री’ का सीक्वल पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पहले जहां दर्शक इस फ्रेंचाइजी की वापसी से खुश थे, वहीं अब खबरें आई हैं कि फिल्म की कास्ट में बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। पहले दिलजीत दोसांझ ने प्रोजेक्ट से किनारा किया और अब अभिनेता वरुण धवन ने भी ‘नो एंट्री 2’ से पीछे हटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


वरुण धवन के फिल्म छोड़ने की खबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन की डेट्स फिल्म के शूटिंग शेड्यूल से मेल नहीं खा रहीं, जिसकी वजह से उन्होंने प्रोजेक्ट को छोड़ दिया। वहीं प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने इस खबर पर अभी तक आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि मेकर्स अब दो नए चेहरों की तलाश में हैं जो अर्जुन कपूर के साथ फिल्म में नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सेट पर स्मृति ईरानी को मिली है Z+ सिक्योरिटी? अफवाहों पर तुलसी ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- हंसी आती है...
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नो एंट्री 2’ की कास्ट में उलटफेर
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में पहले वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर को एक साथ लाने का प्लान था। लेकिन जब दिलजीत ने डेट्स और क्रिएटिव डिफरेंसेज के चलते प्रोजेक्ट छोड़ दिया, तो शूटिंग शेड्यूल में बड़े बदलाव किए गए। इसी फेरबदल ने वरुण के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं क्योंकि उनके पास पहले से ही ‘भेड़िया 2’ की शूटिंग की डेट्स लॉक थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वरुण इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन दिलजीत के जाने के बाद शूटिंग शेड्यूल में ऐसे बदलाव हुए कि सब कुछ मुश्किल हो गया। वरुण की प्राथमिकताएं पहले से तय थीं, इसलिए उन्हें 'नो एंट्री 2' से बाहर होना पड़ा।


‘दिलजीत दोसांझ से कोई मतभेद नहीं’
कुछ दिनों पहले बोनी कपूर ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि दिलजीत दोसांझ अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा था, 'हम अच्छे संबंधों में अलग हुए हैं। उनकी तारीखें हमारे शेड्यूल से मेल नहीं खा रही थीं, लेकिन हम जल्द ही एक पंजाबी फिल्म साथ करने की उम्मीद रखते हैं।'

अब फिल्म की आगे की राह क्या? 
अब 'नो एंट्री 2' की टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती है- वरुण और दिलजीत की जगह नए एक्टर्स को कास्ट करना। हालांकि अर्जुन कपूर अभी भी फिल्म का हिस्सा बने हुए हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी पहले से ज्यादा मस्तीभरी और ट्विस्ट से भरी होगी। इसी बीच वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ दोनों ही जेपी दत्ता की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में साथ दिखाई देंगे, जिसमें सनी देओल और अहान शेट्टी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed