फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Reaction On His film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Clash with Janhvi Kapoor Movie PEDDI

'दोस्त को देखने के लिए बेकरार हूं'; 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क...' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले वरुण धवन

Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 05 May 2026 10:51 PM IST
सार

Varun Dhawan and Janhvi Clash: वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं, जान्हवी कपूर 'पेद्दी' में नजर आएंगी। दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रहा है। इस पर हाल ही में वरुण धवन का रिएक्शन आया है।

विज्ञापन
Varun Dhawan Reaction On His film Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office Clash with Janhvi Kapoor Movie PEDDI
जान्हवी कपूर-वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर जल्द ही रामचरण अभिनीत स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' में नजर आएंगी। यह फिल्म 04 जून को रिलीज होगी। वहीं, इसके एक दिन बाद यानी 05 जून को वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज होगी। दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर वरुण धवन एकदम कूल हैं। उन्होंने हाल ही में इस पर रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

जान्हवी बोलीं- 'हम भिड़ने वाले हैं'
जान्हवी कपूर ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे अपना लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में वरुण धवन को टैग करते हुए लिखा है, 'सोचो! हम भिड़ने वाले हैं'। इस पर वरुण धवन ने मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में लिखा है, 'सिर्फ तुम ही हो, जिसके साथ कोई क्लैश नहीं। तुम कमाल हो'। साथ ही रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं।


वरुण ने लिखा, 'दोस्त को देखने के लिए बेकरार हूं'

वरुण धवन ने जान्हवी का यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जान्हवी, क्लैश तो सिर्फ तुम्हारे साथ ही है। तुम 'पेद्दी' में बहुत शानदार लग रही हो। अपनी दोस्त को देखने के लिए मैं बेकरार हूं'। वरुण का यह पोस्ट जान्हवी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्लैश पर क्या बोले प्रोड्यूसर?
'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच होने वाले क्लैश को लेकर वरुण की फिल्म के प्रोड्यूसर ने भी रिएक्ट किया है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने कहा, ‘अब क्या कर सकते हैं, कुछ नहीं। कोई ना कोई तो आएगा ही। साल में 52 हफ्ते होते हैं, किसी ना किसी फिल्म का टकराव होगा। यह ठीक है।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या वह 'है जवानी तो इश्क होना है' फिल्म की रिलीज डेट बदलने का सोच रहे हैं, तो उन्होंने साफ कहा, ‘बिल्कुल नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed