फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Reacts On SSKTK Box Office Clash With Rishab Shetty Starrer Kantara Chapter

Varun Dhawan: क्या ‘कांतारा’ से टक्कर होने पर डरे वरुण? फैन ने पूछा सवाल तो एक्टर बोले- ‘2 अक्तूबर को…’

Wed, 24 Sep 2025 05:37 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:37 PM IST
सार

Varun Dhawan On Clash With Kantara: 2 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। अब इस क्लैश पर वरुण धवन ने खुद प्रतिक्रिया दी है। जानिए एक्टर ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन
Varun Dhawan Reacts On SSKTK Box Office Clash With Rishab Shetty Starrer Kantara Chapter
वरुण धवन और कांतारा चैप्टर 1 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘कांतारा 2’ से होनी है। यही कारण है कि वरुण-जान्हवी की फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर सबकी नजरें लगी हुई हैं। अब वरुण ने खुद बताया है कि क्या उन्हें ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’ से डर लग रहा है या नहीं?

विज्ञापन

वरुण बोले- मैं चाहता हूं सभी मुस्कुराएं
वरुण धवन ने एक्स पर Varunsays के नाम से फैंस के साथ एक बातचीत का सेशन रखा। इसी दौरान ने एक प्रशंसक ने वरुण से पूछा, ‘कांतारा से डर नहीं लगा?’ इस पर वरुण ने जवाब देते हुए कहा, ‘रिलीज की तारीख तो प्रोडक्शन वाले तय करते हैं। पर हम बस अपनी फिल्म पर मेहनत कर रहे हैं और लोगों को हंसाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं कामना करता हूं कि 2 अक्तूबर को सभी हंसें, मुस्कुराएं और जश्न मनाएं।’ 

विज्ञापन

 

 

‘बेबी जॉन’ को वरुण ने बताया फ्लॉप
फैंस के साथ बातचीत सेशन के दौरान वरुण ने अपनी पिछली फिल्म 'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने पर भी प्रतिक्रिया दी। एक फैन ने वरुण से ‘बेबी जॉन’ को लेकर सवाल किया कि क्या यह उनकी पहली फ्लॉप फिल्म थी? इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, ‘हां, नहीं चली यार। सबने बहुत मेहनत की है। इसलिए ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की स्क्रिप्ट बिल्कुल नई है, उम्मीद है 2 अक्तूबर को सबको मजा आएगा।’



यह खबर भी पढ़ेंः Kantara Chapter 1 Trailer: 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज, राजा और प्रजा में होगा युद्ध; दमदार हैं कई सीन

 

बॉक्स ऑफिस पर होगी SSKTK और 'कांतारा चैप्टर 1' में टक्कर
बात करें ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की तो शशांक खेतान द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में वरुण के साथ जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, अक्षय ओबेरॉय और मनीष पॉल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म के ट्रेलर और गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर उसी दिन रिलीज हो रही ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से होनी है। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ का मुकाबला करक पाएगी या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed