सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Shares A Video In Support Of Shreyas Iyer After Not Selecting In Asia Cup 2025 Team

Varun Dhawan: श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में उतरे वरुण? एशिया कप के लिए टीम में सेलेक्ट न होने पर शेयर किया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 20 Aug 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Support Shreyas Iyer: एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया के एलान के बाद से टीम में श्रेयस अय्यर के न होने पर सवाल उठ रहा है। अब इस बीच अभिनेता वरुण धवन ने भी श्रेयस अय्यर से जुड़ी एक स्टोरी शेयर की है। जानिए इस स्टोरी में क्या है खास।

Varun Dhawan Shares A Video In Support Of Shreyas Iyer After Not Selecting In Asia Cup 2025 Team
वरुण धवन और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन का क्रिकेट प्रेम किसी से छिपा नहीं है। वो कई मौकों पर टीम इंडिया का सपोर्ट करते दिखे हैं। अब एशिया कप के लिए घोषित हुई टीम इंडिया में श्रेयस अय्यर का नाम न होने पर सवाल उठ रहे हैं। इसको लेकर अब वरुण धवन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। वरुण धवन की इस स्टोरी को श्रेयस अय्यर के सपोर्ट में माना जा रहा है।

Trending Videos

वीडियो में श्रेयस बोले- ‘कोई तुम्हारी मदद नहीं करेगा…’
अभिनेता वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो को री-शेयर किया है। यह वीडियो श्रेयस अय्यर का है। इस वीडियो में श्रेयस के अलग-अलग मौकों के वीडियो हैं, जहां श्रेयस अपने बारे में बात कर रहे हैं। इसमें वो उन मौकों की भी बात कर रहे हैं, जब उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था। वीडियो में श्रेयस कहते हैं, ‘जहां मुझे लगा था कि मैं टीम में चुना जाउंगा, मुझे नहीं चुना गया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा श्रेयस के कुछ और मौकों की भी क्लिप है। वीडियो में एक जगह पर श्रेयस कह रहे हैं कि मेरा ऐसा मानना है कि यहां तुम्हारे सिवा कोई भी तुम्हें सपोर्ट नहीं करता है। ये तुम्हारी तुमसे ही लड़ाई है, कोई और तुम्हारे मुश्किल वक्त में तुम्हारी मदद करने नहीं आएगा। इसके अलावा भी श्रेयस की कुछ और मौकों की क्लिप्स हैं।

वरुण का श्रेयस को सपोर्ट
हालांकि, अपनी स्टोरी में वरुण धवन ने कुछ और नहीं लिखा है। लेकिन एशिया कप में श्रेयस का सेलेक्शन न होने के बाद वरुण धवन का इस तरह की स्टोरी लगाना, ये दर्शाता है कि वो श्रेयस अय्यर का सपोर्ट कर रहे हैं और वरुण उन्हें टीम में देखना चाहते थे। हालांकि, आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद हर किसी को उम्मीद थी कि टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले एशिया कप में श्रेयस अय्यर टीम का हिस्सा होंगे। लेकिन जब टीम का एलान हुआ तो श्रेयस का नाम उसमें नहीं था। जिसके बाद कई लोगों ने श्रेयस के टीम में न होने पर हैरानी जताई है।

Varun Dhawan Shares A Video In Support Of Shreyas Iyer After Not Selecting In Asia Cup 2025 Team
बॉर्डर 2 की कास्ट के साथ वरुण धवन - फोटो : सोशल मीडिया
‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे वरुण
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग वो पूरी कर चुके हैं। इसके अलावा वरुण की पाइपलाइन में पापा डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ भी है। वहीं ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वो हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ में भी कैमियो में नजर आ सकते हैं। वरुण आखिरी बार फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आए थे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed