सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Varun Dhawan Starts Drinking On Set From 7Am With Manish Paul Actor Reveals Funny Incident Of Jugjugg Jeeyo

Varun Dhawan: वरुण धवन ने सेट पर सुबह से ही पी ली शराब, जानिए फिर क्या हुआ; एक्टर ने साझा किया मजेदार किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 01 Oct 2025 08:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan Drinking On Set: वरुण धवन ने एक किस्सा साझा किया जब उन्होंने फिल्म के सेट पर ही शराब पीना शुरू कर दिया था। जानिए एक्टर ने आखिर क्यों किया ऐसा और उसके बाद फिर क्या हुआ?

Varun Dhawan Starts Drinking On Set From 7Am With Manish Paul Actor Reveals Funny Incident Of Jugjugg Jeeyo
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम-@varundvn
विज्ञापन

विस्तार

वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अभिनेता फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच अब वरुण ने फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के एक किस्से को याद किया, जहां उन्होंने सीन में ढलने के लिए सेट पर ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। एक्टर ने बताया कि वो सुबह साढ़े सात बजे से ही शराब पीने लगे थे।

Trending Videos

सेट पर वरुण ने पी शराब
पिंकविला के साथ बातचीत के दौरान जब वरुण से फिल्म सेट पर सबसे अजीबोगरीब पल के बारे में पूछा गया, तब अभिनेता ने इस किस्से को साझा किया। उन्होंने बताया कि अनिल कपूर के साथ क्लाईमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान, जिसमें उनके किरदार को नशे में भाषण देना था, उन्होंने किरदार में ढलने के लिए सुबह 7:30 बजे मनीष पॉल के साथ शराब पीना शुरू कर दिया था। वरुण ने बताया कि अनिल सर के साथ उस क्लाइमेक्स सीन के दौरान मैं नशे में धुत हो जाता हूं और भाषण देता हूं। तो हमें नशे में होना ही था। हमने सुबह 7:30 बजे शुरुआत की। मनीष और मैंने सुबह ही पीना शुरू कर दिया और दोपहर 2 बजे तक हमारी आवाज लड़खड़ाने लगी। फिर मुझे होश में आना था, लेकिन चूंकि सीन पूरा नहीं हुआ था, इसलिए मुझे अगले दिन भी यही करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्तूबर को रिलीज होगी ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’
वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में जुटे हैं। यह फिल्म 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। इसमें वरुण के साथ जान्हवी कपूर, रोहित सराफ, सान्या मल्होत्रा, मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। 


यह खबर भी पढ़ेंः Varun Dhawan: वरुण धवन ने दीं दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं, कन्या भोज का किया आयोजन

‘कांतारा चैप्टर 1’ से होगी वरुण की फिल्म की टक्कर
‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ से होनी है। ‘कांतारा चैप्टर 1’ वो फिल्म है, जिसको लेकर काफी बज बना हुआ है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ और ‘कांतारा चैप्टर 1’ में कौन किस पर हावी रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed