{"_id":"68da53fc41634a7d6009ee54","slug":"varun-dhawans-driver-accused-of-rash-driving-and-abusing-a-man-in-viral-video-2025-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: वरुण धवन के ड्राइवर पर भड़का शख्स, अभिनेता ने मामले को संभाला; अब हो रही तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Viral Video: वरुण धवन के ड्राइवर पर भड़का शख्स, अभिनेता ने मामले को संभाला; अब हो रही तारीफ
Mon, 29 Sep 2025 03:11 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 29 Sep 2025 03:11 PM IST
सार
Varun Dhawan's Driver Video: वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वरुण ने एक मामले को बहुत अच्छे तरीके से हल किया। यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
मामले को सुलझाते वरुण धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वह अपने एक वायरल वीडियो के चलते चर्चा में हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति वरुण धवन के ड्राइवर की लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए आलोचना करता है। हंगामे के बावजूद वरुण धवन मामले को बहुत शांत तरीके से सुलझाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति वरुण धवन से शिकायत कर रहा है और कहता है 'इन्होंने मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाई और गाली दे रहे हैं।' वरुण धवन उस आदमी को शांत करने की कोशिश करते हैं। अभिनेता ने कहा 'ठीक है, ठीक है।' इसके बाद एक्टर अपनी कार में बैठे और चले गए।

Varunardo and his driver getting into some minor trouble after an accident. Apparently Varun's driver verbally abused the other guy
by
u/Diedalonglongtimeago in
BollyBlindsNGossip
विज्ञापन
विज्ञापन
यूजर्स ने की वरुण की तारीफ
कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं और वरुण धवन की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'वरुण धवन ऐसी स्थिति से निपट लेते हैं। वह शांतचित्त हैं। बहुत भावुक या आक्रामक नहीं हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'भाई ने सही हैंडल किया। हां जी हां जी करके बिना कोई ड्रामा किए निकल गया।'

वरुण धवन का वर्कफ्रंट
वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसमें जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा सनी और तुलसी, की कहानी है। दोनों अपने पूर्व पार्टनर्स, सान्या और रोहित को वापस पाने की कोशिश करते हैं। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।