{"_id":"68f7acb8f0266f4079010804","slug":"vash-level-2-ott-release-when-and-where-to-watch-janki-bodiwalas-supernatural-horror-film-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ओटीटी पर आ रही हॉरर फिल्म 'वश लेवल 2'? इस प्लेटफॉर्म पर होगी हिंदी में स्ट्रीम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ओटीटी पर आ रही हॉरर फिल्म 'वश लेवल 2'? इस प्लेटफॉर्म पर होगी हिंदी में स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 21 Oct 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Vash Level 2 OTT Release: मूल रूप से गुजराती भाषा में रिलीज हुई फिल्म 'वश लेवल 2' अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं यह कब और कहां रिलीज होगी?
वश लेवल 2
- फोटो : एक्स
विज्ञापन
विस्तार
गुजराती भाषा की हॉरर फिल्म 'वश लेवल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा है। यह हिंदी में भी रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं यह फिल्म कब और कहां रिलीज होगी?
Trending Videos
ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। इस पोस्ट में फिल्म का पोस्टर है। इसके कैप्शन में लिखा है। 'डर का माहौल है। इस बार बचना होगा मुश्किल। 22 अक्तूबर को नेटफ्लिक्स पर 'वश लेवल 2' देखें।' यह फिल्म गुजराती और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी।
ओटीटी पर रिलीज के साथ, हॉरर थ्रिलर फिल्म 'वश लेवल 2' के दर्शक अब अपने घरों में इसका आनंद ले सकेंगे।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
दर्शकों को आई पसंद
सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद 'वश लेवल 2' को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बाद इस फ्रैंचाइजी की लोकप्रियता और भी बढ़ गई। प्रीक्वल 'वश' ने पहले 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ गुजराती फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता था। जानकी बोदीवाला को उनके अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला था।
यह खबर भी पढ़ें: 'होमबाउंड' ने दुनिया को दिखाई बस्ती की कहानी, गांव वाले अब तक नहीं देख सके फिल्म, निर्माताओं से की यह मांग

गुजराती फिल्म 'वश विवश 2' का हिंदी ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म की कहानी एक गर्ल स्कूल से शुरू होती है। यहां 100 लड़कियां एक साथ लंच करती हैं। इसके बाद उनका वशीकरण शुरू हो जाता है। कुछ लड़कियां स्कूल की छत पर पहुंच जाती हैं और कूदने को तैयार होती हैं। लड़कियां किसी प्रताप अंकल की मांग करती हैं। इसके बाद फिल्म में अथर्व नाम का किरदार आता है जो अपनी बेटी के वशीकरण के खत्म होने का इंतजार करता है। इसके बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।