Viral Video: कटरीना की प्रेग्नेंसी पर देवर ने कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो, यूजर्स बोले- 'हैंडसम चाचू'
Katrina Kaif Pregnancy: कटरीना कैफ ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी का एलाना किया है। इस पर उनके देवर सनी कौशल ने अपनी बात रखी है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए सनी से विक्की और कटरीना के अपने पहले बच्चे की उम्मीद के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने बताया कि घर पर सभी खुश हैं, लेकिन वे नर्वस भी हैं और उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब बच्चा उनके पास होगा। सनी ने कहा 'सभी को बड़ी खुशी है और नर्वस भी हैं कि आगे क्या होगा। उस दिन का इंतजार है।' वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा 'स्वागत है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'हैंडसम चाचू।'
पिछले महीने बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने आधिकारिक तौर पर एलान किया कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। इस जोड़े ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर साझा की, जिसमें वे मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। अभिनेत्री अपने बेबी बंप को सहलाती हुई दिखाई दे रही थीं, जबकि विक्की प्यार से उनके पेट को सहला रहे थे। कैप्शन में लिखा था 'खुशी से भरे दिलों के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं।' कटरीना के गर्भवती होने की खबरें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह चर्चा जुलाई में शुरू हुई, जब मुंबई के एक पोर्ट पर उनका और विक्की का एक वीडियो वायरल हुआ। कटरीना ने एक ओवरसाइज्ड सफेद शर्ट और ढीली पैंट पहनी हुई थी।
कटरीना कैफ को आखिरी बार साल 2024 में फिल्म 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति थे।
विक्की कौशल आखिरी बार फिल्म 'छावा' में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कामयाब रही थी। जल्द ही वह फिल्म 'लव एंड वॉर' का हिस्सा होंगे।