Katrina Kaif: पत्नी कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर विक्की कौशल ने शेयर की प्यारी तस्वीरें, बर्थडे गर्ल को दी बधाई
Katrina Kaif Birthday: आज बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास अवसर पर एक्ट्रेस के पति विक्की कौशल ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
विस्तार
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का आज 16 जुलाई को बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हें मनोरंजन जगत से तमाम बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस के पति और अभिनेता विक्की कौशल ने उनकी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। चलिए देखें एक्ट्रेस की तस्वीरें।
विक्की कौशल ने शेयर की कैटरीना की तस्वरीरें
अभिनेता विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। पहली तस्वीर में कैटरीना कैफ मजेदार अंदाज दिखाई दे रही हैं, जिसमें वह एक छोटे से गलियारे से कमरे में झांक रही हैं। दूसरी तस्वीर में देखा जा सकता है कि बर्थडे गर्ल सेल्फी ले रही हैं और विक्की कौशल उन्हें किस कर रहे हैं। वहीं अगली तस्वीर में पति-पत्नी रेगिस्तान में पिकनिक के दौरान नजारों का आनंद लेते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आखिरी तस्वीर में कैटरीना कैफ समुद्र किनारे पोज देती नजर आ रही हैं। विक्की कौशल ने कैप्शन में लिखा, ‘हेप्पी बर्थडे गर्ल। आई लव यू।’
View this post on Instagram
नेटिजंस के कमेंट्स की आई बाढ़
विक्की कौशल की इस पोस्ट के आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने लिखा कि तस्वीरें बहुत अच्छी हैं। दूसरे यूजर ने बोला कि एक्ट्रेस के पति उनका बहुत ख्याल रखते हैं। इसके अलावा अन्य यूजर्स एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Vaani Kapoor: ‘किसी दिन यह वापस आकर आपको ही सताएगा..’, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ विवाद पर बोलीं वाणी कपूर!
कब हुई थी विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी?
कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार 9 दिसंबर 2021 को हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी की तस्वीरें लंबे समय तक ट्रेंड करती रही थीं। आज कैटरीना विक्की संग सुखी पारिवारिक जीवन बिता रही हैं।