Vir Das: कॉमेडियन और अभिनेता के अंतर पर बोले वीर दास, रणबीर कपूर भी नहीं दोहरा सकते इन कलाकारों का काम
कॉमेडियन सह अभिनेता वीर दास ने हाल में ही अभिनेता और एक स्टैंडअप कॉमेडियन के बीच के अंतर पर बात की है। उन्होंने कहा कि रणबीर जैसा बेहतरीन अभिनेता भी राजू श्रीवास्तव वाली कॉमेडी नहीं दोहरा सकता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने स्टेज कॉमेडी के अलावा बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक अभिनेता और एक स्टैंडअप कॉमेडियन के बीच अंतर पर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भी एक कॉमेडियन के स्टेज कॉमेडी का अभिनय नहीं कर सकता, क्योंकि यह कॉमेडियन के व्यक्तित्व से जुड़ा होता है। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और दिवंगत स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का भी जिक्र किया।
रणबीर नहीं कर पाएंगे राजू वाली कॉमेडी
एक अभिनेता और स्टेज कॉमेडियन के बीच के अंतर को समझाने के लिए वीर दास ने रणबीर कपूर और दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का उदाहरण दिया। उन्होंने एक पॉडकास्ट पर कहा कि रणबीर कपूर जैसा बेहतरीन अभिनेता भी राजू श्रीवास्तव की स्टैंडअप कॉमेडी को दोहरा नहीं सकते क्योंकि इससे राजू का व्यक्तित्व भी जुड़ा था, जिस वजह से दर्शकों ने पसंद किया।
खास दोस्त के साथ दिखा अंजलि का रोमांटिक अंदाज, देखें वीडियो
कॉमेडियन का व्यक्तित्व रखता है मायने
इस दौरान वीर ने राजू के मशहूर पांच सितारा होटल लंच से जुड़ी कॉमेडी एक्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां का वेटर राजू श्रीवास्तव को देख कर आश्चर्य कर रहा था और वह उस वेटर के पांच सितारा रेस्तरां में होने को लेकर उसका आंकलन कर रहे थे। इस पर आगे वीर ने कहा,'यदि आप उस एक्ट को लिख कर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को दे दें या आप इसे रणबीर कपूर को दें, तो वो भी इसे निभा नहीं पाएंगे। उस एक्ट को खास बनाता है राजू श्रीवास्तव का व्यक्तित्व'।
Shah Rukh Khan: चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए शाहरुख खान; जांच के बाद दे दी गई छुट्टी
मिल चुका है एमी पुरस्कार
वीर दास को उनके नेटफ्लिक्स शो 'वीर दास: लैंडिंग ' के लिए सर्वश्रेष्ठ अद्वितीय कॉमेडी श्रेणी में 2023 एमी पुरस्कार मिला था। इसके अलावा वह 'नमस्ते लंदन', 'गो गोवा गॉन', 'मस्तीजादे' समेत आदि कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वह आखिरी बार अमेरिकी कॉमेडी 'द बबल' में कैरेन गिलन, पेड्रो पास्कल, आइरिस अपाटो आदि के साथ नजर आए थे।
Sonakshi Sinha: 'तिलस्मी बाहें' गाने को लेकर सोनाक्षी ने किया पोस्ट, बताया शूटिंग का अनुभव