Viral Video: वरुण धवन ने खेसारी लाल यादव के साथ किया बेहतरीन डांस, भोजपुरी दर्शकों को दिया तोहफा
Varun-Khesari Viral Dance: वरुण धवन ने भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ बेहतरीन डांस किया है। यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी देखिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि उन्होंने और खेसारी लाल यादव ने रंग बिरंगे कपड़े पहने हैं। दोनों, गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए वरुण धवन पानी में गिर जाते हैं। इसके बाद खेसारी लाल यादव भी पानी में कूद जाते हैं। इसके बाद दोनों स्विमिंग पूल में डांस करते हैं। आखिर में दोनों एक दूसरे से गले मिलते हैं।
वीडियो शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा है 'किसे पता था कि पनवाड़ी के पीछे वाली गली में स्विमिंग पूल होगा। भोजपुरी समाज के लिए 2 अक्टूबर को 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हो रही है।' इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। अभिनेता रोहित शराफ ने कहा है 'अच्छा बहुत अच्छा।' निर्देशक करण जौहर ने भी हंसी वाला इमोजी कमेंट किया है। कई दूसरे यूजर्स ने डांस की तारीफ की है।
यह खबर भी पढ़ें: Haiwaan: जारी है अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' की शूटिंग, सामने आईं बीटीएस तस्वीरें
शशांक खेतान के निर्देशन में बनी 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है जो अपने पुराने प्यार को पाने की कोशिश करते हैं। अपने पूर्व प्रेमियों को जलाने के लिए, सनी और तुलसी एक-दूसरे को डेट करने का नाटक करते हैं। फिर उनकी दिक्कतें शुरू होती हैं। इसमें वरुण धवन, जान्हवी कपूर, अनन्या पांडे और रोहित सराफ अहम किरदार में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।