फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Virat Kohli Praise Anushka Sharma In Winning Speech Ranveer Singh And Others Celebs Reacted On IPL RCB Win

IPL 2025 Celeb Reaction: अल्लू अर्जुन ने शेयर किया RCB की जीत पर बेटे का मजेदार रिएक्शन, रणवीर बोले- यही सबकुछ

Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
सार

 

Celeb reacts as RCB lifts IPL trophy: आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में विराट कोहली की टीम RCB को कई सेलेब्स भी सपोर्ट कर रहे थे। RCB की जीत के बाद रणवीर सिंह का रिएक्शन सामने आया है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन ने भी रिएक्शन दिया। कई सेलेब्स ने भी RCB की जीत पर रिएक्ट किया है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Praise Anushka Sharma In Winning Speech Ranveer Singh And Others Celebs Reacted On IPL RCB Win
विराट ने विनिंग स्पीच में अनुष्का की तारीफ की - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

विराट कोहली की टीम RCB को लगभग 18 साल से आईपीएल ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। विराट हर बार मायूस हो जाते थे। इस मायूसी का असर अनुष्का शर्मा यानी उनकी पत्नी पर भी होता था। 18वें सीजन में विराट को आईपीएल की ट्रॉफी उठाने का मौका मिला। इस मौके पर वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा की तारीफ के पुल बांधते नजर आए। इसके अलावा RCB की जीत पर कई सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इसमें रणवीर सिंह और अल्लू अर्जुन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन

विनिंग स्पीज में अनुष्का के लिए क्या बोले विराट  
अपनी विनिंग स्पीज में विराट कोहली ने अनुष्का के लिए कहा कि वह हमेशा सपोर्ट करती रही हैं। साथ यह भी बताया कि जो कुछ उनके साथ होता है, उसका असर लाइफ पार्टनर पर भी होता है। लेकिन अनुष्का ने विराट को हमेशा मोटिवेट किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

 

रणवीर सिंह का रिएक्शन रहा कमाल का 
रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर आरसीबी की जीत पर एक पोस्ट साझा की है। जिसमें विराट दिख रहे हैं और रणवीर सिंह इस पोस्ट पर लिखते हैं, ‘यही सबकुछ है।’ वह RCB की जीत पर काफी खुश नजर आए। 

अल्लू अर्जुन ने बेटे का रिएक्शन शेयर किया 
अल्लू अर्जुन ने एक बधाई करते हुए पोस्ट साझा किया है। साथ ही अपने बेटे की फोटो वाला एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें उनका बेटा RCB की जीत पर खुश हो रहा है। 

अवनीत कौर ने भी RCB की जीत का जश्न मनाया 
अवनीत कौर अपने घर में बैठकर टीवी पर RCB की जीत का जश्न देख रही हैं। इसी तस्वीर को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

एक्ट्रेस साहिबा बाली ने भी शेयर की पोस्ट
एक्ट्रेस साहिबा बाली ने भी RCB की जीत का जश्न मनाया और एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed