फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   war 2 teaser praised by hrithik roshan ex wife sussanne khan and girlfriend saba azad

War 2 Teaser: ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' के टीजर पर एक्स वाइफ ने लुटाया प्यार, गर्लफ्रेंड सबा ने भी की तारीफ

Tue, 20 May 2025 02:54 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 20 May 2025 02:54 PM IST
सार

War 2 Teaser Reaction: ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवानी की फिल्म वॉर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में ऋतिक और जूनियर के जबरदस्त एक्शन की हर ओर तारीफ हो रही है। अब इस पर ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद का रिएक्शन भी आ गया है।

विज्ञापन
war 2 teaser praised by hrithik roshan ex wife sussanne khan and girlfriend saba azad
वॉर 2 टीजर - फोटो : यूट्यूब- @YRF

विस्तार

एक्शन फिल्मों के दीवानों के लिए ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर बेहतरीन तोहफा लेकर आ गए हैं। ऋतिक, कियारा और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' का दमदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। जैसे ही टीजर सामने आया, सोशल मीडिया पर इसकी हर तरफ चर्चा तेज हो गई।

विज्ञापन

टीजर पर सुजैन खान का रिएक्शन 
‘वॉर 2’ के टीजर पर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। सुजैन खान ने टीजर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘क्या कमाल का टीजर है! ऋतिक और जूनियर एनटीआर ने वाकई कमाल कर दिया है।’ 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)


वहीं ऋतिक की मौजूदा गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी टीजर की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, ‘बवाल मचा दिया! टीजर तो धमाकेदार है। इंतजार नहीं हो रहा अब पूरी फिल्म का।’ सबा का यह रिएक्शन भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कई सेलेब्स ने किया रिएक्ट
'वॉर 2' के टीजर पर कई सेलेब्स की ओर से प्रतिक्रिया देखने को मिली। सोनाली बेंद्रे, अली फजल, नील नितिन मुकेश, राकेश रोशन समेत कई सेलेब्स ने टीजर की तारीफ की। मौनी रॉय ने लिखा- ‘मैं इंतजार नहीं कर पा रही हूं फिल्म के आने का। शानदार’। वहीं दिया मिर्जा ने भी कमेंट किया- वाह।

war 2 teaser praised by hrithik roshan ex wife sussanne khan and girlfriend saba azad
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन - फोटो : यूट्यूब- @YRF

करण जौहर ने भी की टीजर की तारीफ 
ऋतिक रोशन की फिल्म के टीजर को फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया। करण ने स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, और इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आ चुकी है। ये लड़ाई शानदार होने वाली है और बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने वाला है। मुझसे बिल्कुल इंतजार नहीं हो पा रहा।'

ऋतिक-जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन 
फिल्म में ऋतिक एक बार फिर रॉ एजेंट कबीर के रोल में नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनके सामने हैं साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, जिनके होने का मतलब है साउथ ऑडियंस को थिएटर्स तक खींच लाना। टीजर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, हाई वोल्टेज फेसऑफ और थ्रिल भरपूर है। 

ये खबर भी पढ़ें: War 2 Teaser Reaction: ऋतिक-जूनियर NTR को साथ देखकर एक्साइटेड फैंस, बोले- ‘मास एंटरटेनर पर कियारा सब पर भारी’

कब रिलीज होगी फिल्म?
'वॉर 2' के टीजर के साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह धमाकेदार एक्शन फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म 'वॉर' फ्रैंचाइजी की अगली कड़ी है, जिसकी पहली फिल्म 2019 में आई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed