विक्रमादित्य ने पूरा किया एके वर्सेज एके का धारावी शेड्यूल, अनिल कपूर ने इसलिए जताई खुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में धूम मचाने के बाद अब हिंदी सिनेमा के झक्कास अभिनेता अनिल कपूर अपने करियर की शुरुआत ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स के लिए बनने वाली उनकी पहली डिजिटल फिल्म 'एके वर्सेज एके' की शूटिंग का पहला पड़ाव मुंबई के सबसे बड़े स्लम धारावी में खत्म हो चुका है। अनिल कपूर ने इस खबर की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है।
अपनी बेटी अभिनेत्री सोनम कपूर की तरह अनिल कपूर भी सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहते हैं। वह अपने प्रशंसकों के लिए हमेशा अपने कीमती पलों को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बन रही उनकी इस फिल्म की जानकारी भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के साथ जोशीला कैप्शन लिखकर दी है। उन्होंने लिखा, 'एके वर्सेज एके' का अनुभव मेरे लिए बहुत ही खुशी देने वाला और यादगार रहा है। और यहां से मेरा काम खत्म होता है।'
इस फिल्म की शूटिंग इसी साल फरवरी महीने की शुरुआत में ही शुरू हुई थी। फिल्म की शूटिंग के साथ ही निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने लिखा था, 'एके वर्सेज एके' की कहानी बहुत ही अनोखी और मजबूत पकड़ बनाने वाली है, और उसको कहने का नेटफ्लिक्स सबसे अच्छा माध्यम है। यहां पर हर रचनाकार को अपनी कला दिखाने का पूरा मौका मिलता है, और वह अपने अनुसार पूरी आजादी से अपनी कहानी कह सकता है।'
बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी भी इन दोनों के आसपास ही घूमती है। कहानी में एक फिल्म निर्देशक पहले से ही लोकप्रिय हो चुके एक फिल्मी कलाकार की बेटी को अगवा कर लेता है। वह कलाकार परेशान होकर अपनी हरण हो चुकी बेटी को खोजने का भरसक प्रयास करता है, लेकिन सफलता नहीं मिलती।