Lock upp: अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से कहा I Love You, फिर से ट्रेंड हुआ मुंजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रणौत के रियलिटी शो लॉकअप में मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा फैंस की पसंदीदा जोड़ी है। इन दोनों ही कैदियों के चाहने वालों ने इस जोड़ी को मुंजली का नाम दिया है। शो के आने वाले एपिसोड में अंजलि को मुनव्वर से प्यार का इजहार करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले कंटेस्टेंट सायशा शिंदे ने भी मुनव्वर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।
ऑल्टबालाजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शो का नया प्रोमो साझा किया है। इसमें अंजलि मुनव्वर से पूछती हैं कि क्या वे शो के बाद उनसे मिलने दिल्ली आएंगे, इसपर मुनव्वर कहते हैं, उन्हें दिल्ली क्यों आना चाहिए। अंजलि फिर उनसे पूछती है “परेशान हो गया ना?" मुनव्वर इसपर जवाब देते हैं मैं तुझसे पहले से ही परेशान हूं। अंजलि फिर हंसती हैं और कहती हैं कि उन्हें ये सब लंबे समय तक नहीं झेलना पड़ेगा। फिर अंजलि को "आई लव यू" कहते हुए देखा जा सकता है, जिसपर मुनव्वर शरमा जाते हैं।
वहीं दूसरी तरफ सायशा शिंदे मुनव्वर फारूकी को काफी पसंद करती हैं। वह शो में कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। बता दें सायशा की शो में दोबारा एंट्री हुई है। इससे पहले कंगना रणौत के साथ बहसबाजी के बाद उन्हें शो से बाहर निकाल दिया गया था।
कंगना के इस शो में पूनम पांडे, पायल रोहतगी, करणवीर बोहरा, शिवम शर्मा, अजमा, मंदाना करीमी, सायशा सहित कई जानी-मानी हस्तियां हैं। इस शो को ऑल्ट बालाजी और MX प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है।