सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Web Series ›   Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series

वीकेंड पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, ‘इंस्पेक्टर अविनाश’ देगी एक्शन की डोज; OTT पर रिलीज होंगी कई फिल्में-सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 14 May 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

OTT Releases This Week: इस वीकेंड कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। एक्शन की भरपूर डोज ऑडियंस को इस हफ्ते मिलेगी। जानिए, कौन सी सीरीज और फिल्में आप देख सकते हैं। 

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
ओटीटी पर रिलीज होंगी कई फिल्में और सीरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गर्म मौसम में बाहर जाने का मन नहीं करता है, ऐसे में घर में बैठकर ओटीटी पर फिल्में और सीरीज का मजा लिया जा सकता है। इस वीकेंड भी आपको भरपूर एंटरटेनमेंट घर बैठे मिल सकता है। इस हफ्ते कई एक्शन से भरी सीरीज और फिल्में ओटीटी पर आएंगी। जानिए, इस लिस्ट में कौन सी सीरीज और फिल्में शामिल हैं। 

Trending Videos

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर द रिवेंज'
सिनेमाघरों में ‘धुरंधर 2’ को 56 दिन हो चुके हैं। फिल्म का कलेक्शन कमाल का रहा है। इसने 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। अब ऑडियंस इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख सकती है। यह 15 मई से इसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म को आदित्य धर ने निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
फिल्म 'कर्तव्य' में सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

कर्तव्य
यह क्राइम ड्रामा फिल्म है। इसे पुलकित ने निर्देशित किया है। वहीं, शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में  सैफ अली खान, रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा और मनीष चौधरी जैसे सितारे हैं। सैफ अली खान फिल्म में पुलिस ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
सीरीज 'एग्जाम ' - फोटो : सोशल मीडिया

एग्जाम
यह एक तमिल ड्रामा सीरीज है। इसे नेशनल अवॉर्ड विजेता ए. सर्कुनम ने लिखा है और इसके निर्देशन की कमान भी उन्होंने ही संभाली है। यह शो एक प्रतियोगी परीक्षा के दबाव भरे माहौल में एक तनावपूर्ण और भावनात्मक सफर पर आधारित है। 'एग्जाम' सीरीज 15 मई से प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी।   

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा - फोटो : इंस्टाग्राम@randeephooda

'इंस्पेक्टर अविनाश' सीजन 2
रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालिन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन, जोहेब फारूकी जैसे कलाकारों से सजी 'इंस्पेक्टर अविनाश' का दूसरा सीजन भी इस वीक ओटीटी पर दस्तक देगा। यह सीरीज यूपी पुलिस के अफसर अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख हैं और गैंगस्टरों को अपना निशाना बनाते हैं। यह सीरीज 15 मई से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 





 

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
डॉक्यूमेंट्री 'द क्रैश' - फोटो : सोशल मीडिया

‘द क्रैश’
यह एक क्राइम आधारित डॉक्यूमेंट्री है। ‘द क्रैश’ 2022 की एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें ओहियो की 17 साल की किशोरी मैकेंजी शिरिला ने जान-बूझकर 100 मील प्रति घंटे की रफ्तार से अपनी कार एक ईंटों वाली इमारत से टकरा दी थी। इस घटना में उसके बॉयफ्रेंड डोमिनिक रूसो और उसके दोस्त डेवियन फ्लैनगन, दोनों की मौत हो गई थी। उसे 12 गंभीर अपराधों का दोषी ठहराया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। 'द क्रैश' 15 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

Dhurandhar The Revenge Ott Release To Kartavya And Inspector Avinash Season 2 Movies and Series
सीरीज 'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन' - फोटो : सोशल मीडिया
'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन'
'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एरमाइन', 'मनी हाइस्ट' का आठ-एपिसोड का स्पिन-ऑफ है। स्पेन के सेविले में सेट यह बर्लिन (पेड्रो अलोंसो) और उसकी टीम की कहानी है, जो बदले की भावना से प्रेरित एक और बड़ी चोरी को अंजाम देने के लिए वापस लौटते हैं। इसे दर्शक 15 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed