सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shilpa Shetty To host new comedy cooking show Maa Hai Na with six Gen Z celebrities and their mothers

शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी कॉमेडी कुकिंग शो; टीना आहूजा से क्षितिज ढोलकिया तक; ये Gen-Z सेलेब्स आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 10 May 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Maa Hai Na Show: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी जल्द ही एक कॉमेडी कुकिंग शो होस्ट करती दिखेंगी। यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगा। जानिए कौन होंगे प्रतिभागी और कहां होगा यह शो रिलीज? 

Shilpa Shetty To host new comedy cooking show Maa Hai Na with six Gen Z celebrities and their mothers
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बतौर होस्ट एक शो की कमान संभालने वाली हैं। वे कॉमेडी कुकिंग शो होस्ट करेंगी, जिसमें जेन-जी सेलेब्स अपनी मां के साथ हिस्सा लेंगे। इस शो का नाम है- 'मां है ना'। 10 एपिसोड की यह नॉन-फिक्शन सीरीज छह Gen-Z सेलेब्रिटीज और उनकी मांओं को एक साथ लाएगी। आज इस शो का एलान हुआ है। 

Trending Videos

कहां स्ट्रीम होगा यह कॉमेडी कुकिंग शो?
यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगा। जी-5 ने आज रविवार को शो की घोषणा की है। इसमें जेन-जी सेलेब्स और उनकी मांओं के बीच कुकिंग चैलेंज, दिल को छू लेने वाली बातचीत और परिवार के बीच प्यार भरे पल देखने को मिलेंगे। शो' मां है ना' के जरिए रसोई के परिवेश के जरिए आधुनिक जेनेरेशन-Z के लाइफस्टाइल और पारंपरिक मैटरनल सूझबूझ के बीच टकराव देखने को मिलेगा, वह भी मजेदार अंदाज में।

शिल्पा बोलीं- 'मैं वापस आ गई हूं'
शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके इस शो को लेकर अपडेट भी दिया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'मैं एक नए शो के साथ वापस आ गई हूं! स्वाद, ड्रामा और मां का जजमेंट परोसते हुए... थोड़ा-सा मेसी, ढेर सारी मस्ती और एकदम जादू! मां है ना। जल्द आ रहा है, सिर्फ जी5 पर'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)




क्या होगी शो की थीम?
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस शो के प्रोड्यूसर्स निर्माताओं के अनुसार, यह शो इस बात पर फोकस करता है कि जब दो पीढ़ियों को एक-एक रेसिपी के जरिए सच में एक-दूसरे की बात सुननी पड़ती है, तो क्या होता है'? इस सीरीज में मां और बच्चों की जोड़ियां एक साथ खाना बनाते हुए गलतफहमी, दबाव, प्यार और फिर से मिले सुकून का सामना करती नजर आएंगी। इस प्लेटफॉर्म ने किचन को एक ऐसी जगह बताया है, जहां खाने से परे यादें, पुरानी बातें, हंसी-मजाक, बहस और भावनाएं सामने आती हैं।

कौन-कौन होंगे प्रतिभागी?
शो के लिए जिन कंटेस्टेंट्स के नामों की घोषणा की गई है, उनमें सुनीता आहूजा अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया के साथ, तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल के साथ, गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर के साथ, शाहिदा अंसारी अपने भतीजे अफगान के साथ और भाग्यश्री शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ नजर आएंगी। जल्द ही यह शो जी-5 पर आएगा। हालांकि, अभी तारीख को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed