फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 2 Twitter Reaction: जीतू भैया की ‘पंचायत 2’ को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस, रिलीज से पहले ही हुई लीक

Wed, 18 May 2022 11:02 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 18 May 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 2 Twitter Review: Neena Gupta Jitendra Kumar Series Get Mixed Reaction From Fans
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

अमेजन प्राइम की बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'पंचायत' का दूसरा सीजन तय समय से दो दिन पहले ही रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स को यह फैसला सीरीज के दूसरी साइट्स पर लीक हो जाने की वजह से उठाना पड़ा। 'पंचायत 2' टेलीग्राम सहित कई प्लेटफॉर्म पर लीक हो चुकी है, जिसके बाद ट्विटर पर लोग अमेजन प्राइम की खिंचाई कर रहे हैं। फैंस के लिए जहां यह एक गुड न्यूज है और वह अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इस बार सीरीज की कहानी से खुश नहीं हैं। ऐसे में जीतू भैया की 'पंचायत 2' को दर्शकों का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है।

Panchayat 2 Twitter Review: Neena Gupta Jitendra Kumar Series Get Mixed Reaction From Fans
panchayat 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा कि 'पंचायत 2' के चार एपिसोड देख लिए हैं, जो गलती से तय समय से पहले लीक हो गए। यह अद्भुत है और जादू दोगुना हो गया है। जितेंद्र कुमार दूसरा अवॉर्ड पक्का है। पूरी टीम को बधाई। वहीं, कुछ लोग दूसरे सीजन से खुश नजर नहीं आए। 



Panchayat 2 Twitter Review: Neena Gupta Jitendra Kumar Series Get Mixed Reaction From Fans
panchayat 2 - फोटो : social media

कुछ लोग सीरीज लीक होने से दुखी नजर आए। एक यूजर ने ट्वीट किया, 'पंचायत का दूसरा सीजन लीक हो गया हैं… हंसू या रोऊ?? वहीं, एक ने कहा, 'सब्सक्रिप्शन का क्या फायदा, जब पूरी सीरीज पहले ही लीक हो गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 2 Twitter Review: Neena Gupta Jitendra Kumar Series Get Mixed Reaction From Fans
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कई यूजर प्राइम वीडियो की खिंचाई कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पंचायत 2 का ऑफिशियल ट्रेलर 10 दिन पहले आया था, जिसमें रिलीज डेट 20 मई बताई गई। लेकिन आज ही रिलीज कर दिया, अलग नशे हैं इनके।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अमेजन प्राइम रिलीज डेट एक देता है और अपलोड दो दिन पहले करता है, वो भी दर्शकों को बिना बताए।' 


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed