फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat Season 2: तय समय से दो दिन पहले रिलीज हुई 'पंचायत 2', जानें कहां और कैसे करें बिंज वॉच

Wed, 18 May 2022 10:24 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 18 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Panchayat Season 2 Released on OTT Platform You Can Watch Now on Amazon Prime Video
panchayat 2 - फोटो : social media

'पंचायत 2' अमेजन प्राइम की मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज में से एक है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह वेब सीरीज 20 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे तय समय से ठीक दो दिन पहले रिलीज कर दिया है। जी हां, ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर 'पंचायत 2' आ गई है, जो फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

Panchayat Season 2 Released on OTT Platform You Can Watch Now on Amazon Prime Video
panchayat 2 trailer - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत' सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज रिलीज होने की जानकारी दी है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता के घर में लगे टीवी स्क्रीन पर 'पंचायत 2' चल ही है। टीवी स्क्रीन पर वेब सीरीज का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में दिख रहा है। इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'यह लाइव है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jitendra Kumar (@jitendrak1)

Panchayat Season 2 Released on OTT Platform You Can Watch Now on Amazon Prime Video
पंचायत - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीग्राम पर हुई लीक
'पंचायत 2' अमेजन प्राइम पर आने के अलावा टेलीग्राम पर भी लीक हो गई है। टेलीग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर हर साइज के वीडियो को शेयर किया जा सकता है। ऐसे में आज के समय में टेलीग्राम पर फिल्में और वेब सीरीज ज्यादा लीक हो रही हैं और अब इसमें 'पंचायत 2' का नाम भी जुड़ गया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने 'पंचायत 2' के पहले एपिसोड का नाम भी बता दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat Season 2 Released on OTT Platform You Can Watch Now on Amazon Prime Video
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था पहले सीजन में?
'पंचायत 2' का पहला सीजन साल 2020 में रिलीज हुआ था और लॉकडाउन के दौरान इस वेब सीरीज ने लोगों का अच्छा टाइम पास किया। लोगों ने वेब सीरीज के कंटेंट को काफी पसंद किया। पहले सीजन में देखने को मिला था कि इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव आते हैं लेकिन वह यहां की स्थिति देखकर पहले ही दिन नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं। ऐसे में वह एमबीए करने के लिए CAT की परीक्षा देने की सोचते हैं और इसमें सफल नहीं हो पाते।

 
विज्ञापन
Panchayat Season 2 Released on OTT Platform You Can Watch Now on Amazon Prime Video
panchayat 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत 2' में लगा प्यार का तड़का
'पंचायत 2' की कहानी को पहले सीजन से ही आगे बढ़ाया गया है। दूसरे सीजन में देखने को मिलेगा कि अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से होगी और कहानी दोनों की लव स्टोरी पर आगे बढ़ेगी। 'पंचायत 2' में जीतेंद्र कुमार के अलावा रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और चंदन रॉय जैसे कलाकार एक साथ नजर आए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed