सच को ढूंढने निकले अली फजल, सोनाली बेंद्रे स्टारर ‘राख’ की रिलीज डेट आई सामने; जानें कब और कहां देख सकेंगे
Raakh Release Date: अली फजल की आगामी सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट आज सामने आ गई है। जानिए कब रिलीज होगी सीरीज…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अली फजल और सोनाली बेंद्रे स्टारर आगामी इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज ‘राख’ की रिलीज डेट अब सामने आ गई है। घोषणा के बाद से ही फैंस इस सीरीज के बारे में हर अपडेट जानने का इंतजार कर रहे थे। अब अंतत: मेकर्स ने आज सीरीज की रिलीज डेट जारी कर दी है।
12 जून से स्ट्रीम करेगी ‘राख’
मेकर्स की ओर से सोशल मीडिया पर सीरीज से अली फजल का एक पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। पोस्टर में अली फजल पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक लाश जैसी पड़ी मालूम हो रही। अली काफी इंटेंस और परेशान नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘दबे हुए सच हमेशा अपना रास्ता खोज ही लेते हैं।’ ‘राख’ 12 जून से ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करेगी।
ऐसी है कहानी
‘राख’ एक इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा सीरीज है, जो अपराधी की मानसिकता और आम जिंदगी के पीछे छिपे डार्कनेस को दिखाती है। जब दो लड़के अचानक गायब हो जाते हैं, तो एक खुशहाल परिवार टूट जाता है और पूरा शहर दहशत में आ जाता है। सच्चाई तक पहुंचने के लिए एक इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर देशभर में तलाश अभियान शुरू करता है। जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, यह केस उसे हिंसा और इंसानी क्रूरता की एक भयावह दुनिया में खींच लेता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ-साथ और भी इंटेस होती जाती है।
View this post on Instagram
प्रोसित रॉय ने किया है निर्देशन
प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित ‘राख’ को अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने बनाया, लिखा और सह-निर्देशित किया है। सीरीज के डायलॉग आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं। सीरीज मे सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।